अखिल भारतीय गुर्जर महासभा में संगठन विस्तार, सविंदर भाटी और के.पी. कसाना बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस प्रेस वार्ता में अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिश्चंद्र भाटी ने दो वरिष्ठ समाजसेवियों सविंदर भाटी और के.पी. कसाना को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। नव-नियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के पदाधिकारियों और समाज के गणमान्य व्यक्तियों ने बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से महासभा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

दरअसल, वर्ष 1908 में स्थापित अखिल भारतीय गुर्जर महासभा देश का एक ऐतिहासिक एवं सामाजिक संगठन है, जो शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सांस्कृतिक संरक्षण और संगठनात्मक एकता के लिए निरंतर कार्यरत है। महासभा का उद्देश्य समाज को संगठित करते हुए युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करना और सामाजिक उत्थान के प्रयासों को गति देना है।

इसी क्रम में महासभा द्वारा महान क्रांतिकारी एवं समाज सुधारक विजय सिंह पथिक की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान, ग्रेटर नोएडा में होगा, जिसमें समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े शिक्षाविद, युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य अतिथि शामिल होंगे।

कार्यक्रम में कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश सुनील भाटी, नेशनल युवा कोऑर्डिनेटर नमित भाटी, जिला अध्यक्ष अशोक भाटी, जिला युवा अध्यक्ष प्रमोद भाटी सहित अनेक सामाजिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। महासभा के इस आयोजन को समाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विरुद्ध किसान सभा ने किया अनिश्चित कालीन आंदोलन का ऐलान, 14 फरवरी को दादरी विधायक के घर का करेंगे घेराव
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment