जिला कारागार लुक्सर में रोटरी क्लब ग्रीन का सेवा अभियान, 245 बंदियों की नेत्र जांच, 200 को निःशुल्क चश्मे वितरित

Sanchar Now
1 Min Read

संचार नाउ। समाजसेवा की भावना को साकार करते हुए रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने जिला कारागार, लुक्सर में नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर में कुल 245 लाभार्थियों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 200 को निःशुल्क चश्मे प्रदान किए गए। साथ ही जरूरत के अनुसार दवाइयों का भी वितरण किया गया। इस सेवा प्रकल्प के आयोजन में जिला कारागार प्रशासन का विशेष सहयोग रहा। कारागार प्रशासन की ओर से संजय सिंह और एस.एस. गौतम ने आवश्यक मार्गदर्शन और समन्वय प्रदान किया, जिसके लिए क्लब ने उनका आभार व्यक्त किया।

शिविर के दौरान रो० सरदार मनजीत सिंह, रो० विनोद कसाना, रो० ऋषि के अग्रवाल, रो० एम.पी. सिंह, रो० संजय गर्ग, रो० रंजीत सिंह और रो० अंकुर गर्ग की सक्रिय सहभागिता रही। सभी सदस्यों ने मिलकर यह सुनिश्चित किया कि प्रत्येक लाभार्थी को समुचित जांच और सहायता प्राप्त हो।

रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा का यह प्रयास समाज के प्रति उसकी संवेदनशीलता और मानवीय दायित्व को दर्शाता है। क्लब ने भविष्य में भी जरूरतमंद वर्गों के लिए इसी प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया है।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा में टेक्नोवेशन हैकथॉन का हुआ आयोजन, देश विदेश के छात्र दिखाएंगे हुनर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment