प्रेम प्रसंग का खौफनाक The End; प्रेमिका की हत्या के बाद युवक ने दी जान, खंडहर में मिला युवती का शव

Sanchar Now
3 Min Read

यूपी के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रेम-प्रसंग के चलते एक युवक ने पहले अपनी गर्लफ्रेंड की हत्या की. फिर खुद भी जान दे दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. पुलिस और फॉरेंसिक टीमें मामले की गहनता से जांच कर रही हैं. घटना अकराबाद और गांधी पार्क थाना क्षेत्र की है.

दरअसल, यह मामला दो थाना क्षेत्रों में फैला हुआ है. अलीगढ़ के अकराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला पूसा के बाहर स्थित एक सुनसान खंडहर में युवती का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ. इसके कुछ ही समय बाद, गांधी पार्क थाना क्षेत्र के भदेसी पला रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव मिला, जिसकी पहचान युवती के प्रेमी शशि कपूर के रूप में हुई. युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी थी.

परिजनों ने लगाया रेप और हत्या का आरोप

युवती के परिजनों ने युवक पर दुष्कर्म और हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों के अनुसार- युवती का शव खंडहर में नग्नावस्था में मिला और उसके कपड़े फटे हुए थे. शोर न मचा सके, इसलिए युवती के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था. परिजनों का दावा है कि गला दबाकर उसकी निर्मम हत्या की गई है.

वीडियो बनाकर कहा ‘The End’

आत्महत्या करने से पहले युवक ने डिजिटल साक्ष्य छोड़े हैं, जो पुलिस के लिए अहम कड़ी साबित हो रहे हैं. युवक ने रेलवे ट्रैक पर जाने से पहले एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने ‘The End’ शब्द का इस्तेमाल किया. युवती के पिता और पुलिस के अनुसार, युवक ने मरने से पहले अपने भाई को फोन कर कहा था कि उसने लड़की को मार दिया है और अब वह खुद को खत्म करने जा रहा है.

पढ़ें  दुष्कर्म पीड़िता ने अस्पताल के खुले परिसर दिया मृत बच्चे को जन्म, दौड़ती रही पुलिस, सोते रहे स्वास्थ्य कर्मी

पुलिस और फॉरेंसिक टीम की कार्रवाई

सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक (FSL) टीम मौके पर पहुंच गई. टीम ने खंडहर और रेलवे ट्रैक, दोनों स्थानों से फिंगरप्रिंट्स और अन्य भौतिक सबूत इकट्ठा किए हैं. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही स्पष्ट हो पाएगा कि युवती के साथ दुष्कर्म हुआ था या नहीं.

डीएसपी कमलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि एक दिन पूर्व लड़की के पक्ष ने पड़ोसी युवक शशि कपूर के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने का मुकदमा थाना अकराबाद में दर्ज कराया था. उक्त युवक ने गांधी पार्क क्षेत्र में आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पूर्व उसने अपने भाई को फोन पर युवती की मृत्यु और स्वयं के आत्मघाती कदम की जानकारी दी थी. आज युवती का शव खंडहर में मिला है. फिलहाल मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment