हार दिखने पर संस्कारों का रोना रोते हैं अखिलेश…सपा मुखिया के बयान पर पंकज चौधरी का काउंटर अटैक

Sanchar Now
2 Min Read

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा प्रधानमंत्री को मेहमान बताने संबंधी बयान पर यूपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन उस डरपोक और भ्रष्ट राजनीति करने वालों के मुंह पर करारा तमाचा है, जिन्होंने नोएडा को सिर्फ अपनी तिजोरी भरने का जरिया बनाया था।

चौधरी ने कहा कि पीएम को मेहमान बताने वालों को अच्छी तरह से यह समझ लेना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता का हर घर अब पीएम मोदी का अपना घर बन चुका है। प्रदेश की जनता ने मेहमान तो अब उन लोगों को बना दिया है, जो पांच साल में एक बार चुनाव देखकर एसी कमरों से बाहर निकलते हैं और हार दिखने पर संस्कारों का रोना रोते हैं।

उन्होंने कहा कि जो कुर्सी जाने के डर से कभी नोएडा की दहलीज लांघने की हिम्मत नहीं जुटा पाए, आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में उसी नोएडा में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन हुआ है।

सत्ताइस में सपा साफ…

अखिलेश यादव को नसीहत देते हुए कहा कि आपकी संकुचित सोच विकास की इस ऊंची उड़ान को कभी समझ ही नहीं पाएगी। रही बात विदाई की तो 2027 में प्रदेश की जनता आपकी राजनीति पर परमानेंट फुल स्टॉप लगाकर आपको ससम्मान घर बैठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यानि, सत्ताइस में सपा साफ।

पढ़ें  दुष्कर्म पीड़िता के बयान दर्ज करने को पेशकार ने मांगी मिठाई, ऑडियो वायरल
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment