‘मुख्यमंत्री नहीं था तब भी आजमगढ़ से रहा पुराना रिश्ता’, CM योगी ने सपा पर कसा तंज

Sanchar Now
2 Min Read

आजमगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्ष के एजेंडे में संविधान का सम्मान नहीं है। कांग्रेस ने देश का संविधान अधूरा छोड़ दिया था, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर पूरा कराया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बनने से पहले से ही आजमगढ़ से मेरा नाता है, यहां का विकास मेरी प्राथमिकता है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आजमगढ़ के मिरिया रेहड़ा गांव में सोमवार को श्री बाबा गोरखनाथ कृपा मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के दुग्ध अवशीतन केंद्र (चिलिंग प्लांट) का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा में सीएम ने सपा और कांग्रेस पर सीधे तंज कसा। उन्होंने कहा कि सपा और कांग्रेस की सरकारें राम मंदिर निर्माण में बाधक थीं।

लेकिन जब डबल इंजन की सरकार बनी तो अयोध्या का विवाद खत्म हो गया। भव्य मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ। वहीं आज हर गरीब को शौचालय, आवास, फ्री राशन, उज्ज्वला गैस, बिजली कनेक्शन और इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड मिल रहा है। यह काम सपा-बसपा और कांग्रेस भी कर सकती थीं, लेकिन विकास, गरीब कल्याण और संविधान का सम्मान उनके एजेंडे में नहीं था।देश को प्रथम मानती है भाजपासीएम ने कहा कि आज भाजपा का स्थापना दिवस है। भाजपा ने अपने 46 वर्ष आज पूरे कर लिए। भाजपा दुनिया की इकलौती पार्टी है, जो कहती है कि देश प्रथम, दल और व्यक्ति उसके बाद। वहीं सपा-कांग्रेस समेत अन्य दूसरे दल कहते हैं कि मैं रहूं और मेरा परिवार रहे। उन्होंने कहा कि 1980 में आज के दिन जनसंघ का गठन हुआ था। अटल-आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी के संघर्षों से जो यात्रा शुरू हुई है, आज वह दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल के रूप में विश्व का मार्गदर्शन कर रही है। जनसंघ और भाजपा के संस्थापकों ने जो सोचा था उसे प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा कर दिया है। जनसंघ संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक विधान, एक प्रधान और एक संविधान का नारा दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म कर उस नारे को पूरा किया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment