ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डरों पर चला प्राधिकरण का हंटर, अवैध रूप से बन रहे 300 फ्लैट सील

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम वैदपुरा और खोदना कलां में निर्माणाधीन अवैध भवनों को आज सील कर दिया. सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर वर्क सर्किल दो की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई की.

प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार महाप्रबंधक परियोजना एके सिंह ने बताया कि वैदपुरा के खसरा संख्या 332, 333, 334 एवं 615 पर अवैध बहुमंजिला भवनों का निर्माण हो रहा था. सूचना मिलने पर वर्क सर्कल दो की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में इन भवनों को सील कर दिया. इसी तरह ग्राम खोदना कलां के खसरा संख्या 323, 324 एवं 194 की जमीन पर प्राधिकरण की अनुमति के बिना निर्माण किया जा रहा था. प्राधिकरण की पुलिस बल की उपस्थिति में यहां भी सीलिंग की करवाई की गई. दोनों जगह पर निर्माण कार्य तत्काल रोक दिया गया है.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुमित यादव ने कहा है कि ग्रेटर नोएडा के अधिसूचित एरिया में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ इसी तरह से कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी है. उन्होंने सभी से अपील की है कि ग्रेटर नोएडा में कहीं भी जमीन या फिर फ्लैट खरीदने से पहले प्राधिकरण से संपर्क कर पूरी जानकारी जरूर प्राप्त कर लें. अवैध कॉलोनी में अपनी गाढ़ी कमाई न फंसाएं.

पढ़ें  सीमा-सचिन की बढ़ेंगी मुश्किलें! 10 जून को भारत आएगा पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment