संचार नाउ। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS)-2026 की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आयोजन को पहले से अधिक भव्य, आकर्षक और नवाचार आधारित बनाने के निर्देश दिए। यह ट्रेड शो 25 से 29 सितंबर 2026 तक इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट, नॉलेज पार्क, ग्रेटर नोएडा में आयोजित होगा।
मुख्य सचिव ने कहा कि ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक कला, जनजातीय संस्कृति और लोक विरासत का प्रभावी प्रदर्शन किया जाए। साथ ही “वन डिस्ट्रिक्ट वन कुजीन (ODOC)” के तहत प्रदेश के ऐतिहासिक और पारंपरिक व्यंजनों के विशेष स्टॉल लगाए जाएं।
उन्होंने आयोजन के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए प्रमुख शहरों, एयरपोर्ट्स, मेट्रो नेटवर्क, डिजिटल प्लेटफॉर्म और समाचार माध्यमों में बड़े स्तर पर ब्रांडिंग करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर के सौंदर्यीकरण, सड़क सुधार, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने को कहा।
इस वर्ष ट्रेड शो की थीम “UP for Global Growth: Innovation, Manufacturing & Exports” रखी गई है। आयोजन में 80 से अधिक देशों के लगभग 550 विदेशी खरीदारों और 45 हजार से अधिक बी2बी खरीदारों को आकर्षित करने का लक्ष्य है। ट्रेड शो के माध्यम से करीब ₹5,000 करोड़ की बिजनेस इन्क्वायरी, ₹20,000 करोड़ की संभावित व्यावसायिक गतिविधियों और 5,000 से अधिक एमओयू होने की संभावना जताई गई है।
