‘वर्ष 2029 में चौथी बार देश के PM बनेंगे नरेंद्र मोदी’, रामदास आठवले ने यूपी प्रदेश इकाई बैठक में संगठन पर दिया जोर

Sanchar Now
3 Min Read

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने वीआईपी गेस्ट हाउस में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी लोकसभा चुनावों के बाद 2029 में देश में फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की सरकार बनेगी और नरेंद्र मोदी चौथी बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारा देश विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। जनता का विश्वास उनके साथ है और हमें पूरा भरोसा है कि 2029 में भी भारी बहुमत के साथ एनडीए की सरकार सत्ता में लौटेगी।”विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के विकास और कानून-व्यवस्था की सराहना

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रामदास अठावले ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है।

अठावले ने कहा, “उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और यहां विकास की गति बहुत तेज है। योगी जी ने राज्य से ‘गुंडाराज’ को पूरी तरह से खत्म करने का काम किया है। आज प्रदेश में हर वर्ग, चाहे वह दलित हो, आदिवासी हो, महिला हो या युवा, सभी को न्याय मिल रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार के बजट में भी उत्तर प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए भारी वित्तीय मदद दी गई है।

जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र

केंद्रीय राज्यमंत्री ने मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विशेष रूप से ‘प्रधानमंत्री जन धन योजना’ का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना के माध्यम से देश के लगभग 58 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले गए हैं, जिससे गरीबों को सीधे सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

पढ़ें  अखिलेश यादव की बेटी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर अभद्र टिप्पणी, सपाईयों ने दी तहरीर

प्रेसवार्ता के दौरान रामदास अठावले ने बताया कि आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में एक भव्य रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें अधिक संख्या में लोगो के शामिल होने अपील किया। इस रैली के आधार पर वह यूपी में आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी से सीट की मांग करेंगे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment