15 दिन से बंद पड़े फ्लैट से आई बदबू तो पड़ोसियों ने बुलाई पुलिस, सड़ी-गली हालत में मिली महिला की लाश

Sanchar Now
1 Min Read

दक्षिण दिल्ली के खिड़की एक्सटेंशन इलाके के एक अपार्टमेंट में 30 वर्षीय एक महिला का शव मिला है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे मालवीय नगर थाने में पीसीआर को एक फोन कॉल के जरिए जानकारी दी गई कि महिला के फ्लैट से दुर्गंध आ रही है।”

पुलिस ने बताया कि एक पुलिसकर्मी को घटनास्थल पर तत्काल भेजा गया और अंदर से बंद अपार्टमेंट को उसके मालिक एवं पड़ोसियों की मौजूदगी में खोला गया। अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में मृत पाई गई महिला की पहचान सानिया राय के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि शव सड़ चुका था इसलिए उस पर किसी बाहरी चोट के निशान नजर नहीं आए।

अधिकारी ने बताया कि अपराध जांच दल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि आपराधिक दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 174 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

पढ़ें  गैंगस्टर दीपक बॉक्सर के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, दिल्ली पुलिस ने मैक्सिको से किया था गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment