व्हीलचेयर वाले वीडियो वायरल पर अलका याग्निक का रिएक्शन, कहा- मैं बस थक गई थी, इसलिए…

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्ली। बीते दिनों अलका याग्निक (Alka Yagnik) दिल्ली में पद्म भूषण लेने आई थीं। यहां पर उनका व्हीलचेयर पर बैठे एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो काफी कमजोर नजर आ रही हैं।

सिंगर को सेंसरीन्यूरल हियरिंग लॉस (Sensorineural Hearing Loss) है जिसकी वजह से उनकी सुनने की क्षमता पूरी तरह से चली गई है। अब इस पर अलका याग्निक ने रिएक्ट किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैन्स और शुभचिंतकों को भरोसा दिलाया है कि वह ठीक हैं।

सिंगर ने लिखा फैंस के लिए नोट

एक नोट शेयर करते हुए अलका याग्निक ने लिखा, “आपके प्यार, चिंता और ढेर सारी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। मैंने समारोह के एक वीडियो को लेकर लोगों की चिंता देखी है और मैं सभी को भरोसा दिलाना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं और मेरी सेहत में अच्छा सुधार हो रहा है। पद्म सम्मान समारोह के लंबे और यादगार दिन के बाद मैं बस थक गई थी, इसलिए निकलते समय मैंने व्हीलचेयर मांगी थी।”

उन्होंने आगे कहा, “कृपया चिंता न करें। मैं अब काफी बेहतर महसूस कर रही हूं और उन दुआओं और समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं जिनसे मुझे लगातार हिम्मत मिलती है। इस बड़े सम्मान के लिए मैं भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्रालय और भारत सरकार का दिल से धन्यवाद करती हूं।”

अलका याग्निक के पॉपुलर गानें

अलका याग्निक को भारतीय संगीत की सबसे मशहूर हस्तियों में गिना जाता है। वह YouTube पर अब तक की सबसे लोकप्रिय म्यूजिक आर्टिस्ट हैं। साल 2021 में 17 बिलियन और 2020 में 16.6 बिलियन स्ट्रीम्स के साथ उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है।

पढ़ें  'बिग बॉस 19': 'जो पूरी दुनिया में ट्रबल फैला रहे, उन्हें...', 'वीकेंड का वार' पर सलमान खान का डोनाल्ड ट्रंप पर कटाक्ष?

2026 तक भी, वह इस प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली म्यूजिक आर्टिस्ट बनी हुई हैं। एक दो तीन, चुरा के दिल मेरा, टिप टिप बरसा पानी, दिल ने ये कहा है दिल से और ताल से ताल मिला उनके कुछ पसंदीदा गानों में से एक हैं।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment