लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: स्मृति ईरानी के बाद सोनू सूद-पवन सिंह का आया रिएक्शन, कांपा ‘गरीबों का मसीहा’ का कलेजा

Sanchar Now
5 Min Read

लखनऊ के अलीगंज स्थित पुरानिया में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड में कई स्टूडेंट्स की मौत और कई अन्य के घायल होने की घटना ने देश भर के लोगों का दिल दहला दिया है। सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर इस हृदयविदारक, दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर दुख जताया है। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके लिए शोक जताते हुए एक्टर ने दर्द बयां किया है।

लखनऊ के अलीगंज इलाके में सोमवार दोपहर एक 3 मंजिला बिल्डिंग में आग लग गई और देखते ही देखते ऊपरी मंजिल तक लपटें धू-धू करके जलने लगी। हालांकि, दमकल की टीम मौके पर पहुंची। वहां फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसमें कई जिंदगियों को नहीं बचाया जा सका। सोनू सूद ने ‘एक्स’ पर इस घटना को लेकर अपना दुख जताया है।

सोनू सूद बोले- लखनऊ अग्निकांड से मेरा दिल टूट गया

उन्होंने लिखा, ‘क्लासरूम वो हैं जहां सपने बुने जाते हैं, न कि वो बच्चों की जिंदगी का अंतिम पड़ाव बनना चाहिए। लखनऊ अग्निकांड से मेरा दिल टूट गया है। कितनी ही नन्ही जिंदगियां, कितने ही सपने। भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और बदलाव लाने वाले, जिनकी जर्नी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं और उन सभी के साथ हैं जो इस सदमे से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। हम इन बच्चों के प्रति अपने आंसुओं से कहीं अधिक ऋणी हैं। हम उन्हें सुरक्षित स्थान और मजबूत सुरक्षा उपाय प्रदान करने के लिए ऋणी हैं ताकि ऐसी त्रासदी दोबारा कभी न हो।’

क्लासरूम वो हैं जहां सपने बुने जाते हैं, न कि वो बच्चों की जिंदगी का अंतिम पड़ाव बनना चाहिए। लखनऊ अग्निकांड से मेरा दिल टूट गया है। कितनी ही नन्ही जिंदगियां, कितने ही सपने। भविष्य के अधिकारी, कलाकार, नेता और बदलाव लाने वाले, जिनकी जर्नी शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई। जिन परिवारों ने अपने बच्चों को खोया है, उनके दर्द को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

सोनू सूद

सोनू सूद के पोस्ट पर लोगों ने भी बयां किया दर्द

पढ़ें  'गदर 2' को बराबर की टक्कर दे रही आयुष्मान खुराना की फिल्म! 9वें दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने किया इतना कलेक्शन

सोनू सूद के इस पोस्ट पर लोगों ने भी दुख जताया है और लिखा है, ‘लखनऊ से आई खबर ने झकझोर दिया। कितने सपने अधूरे रह गए, कितने घरों के चिराग बुझ गए। ईश्वर परिवारों को हिम्मत दे, घायलों को जल्द स्वस्थ करे। अब वक्त है जागने का। क्लास में आग नहीं, उम्मीद जलनी चाहिए। क्लास की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं।’

कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई

बता दें कि कोचिंग सेंटर में आग लगने के बाद अफरातफरी मच गई, कई स्टूडेंट बिल्डिंग के अंदर फंस गए थे। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर आठ दमकल गाड़ियां भेजी गईं और फायरमैन ने इमारत की दीवार तोड़कर फंसे हुए लोगों को निकाला, जिनमें 20 से अधिक स्टूडेंट्स शामिल थे।

आग की लपटों से बचने के लिए ऊंची मंजिलों से कूदते हुए दिखे

घटनास्थल के हालात बयां करते हुए एक स्टूडेंट के बड़े भाई शकील अहमद ने बताया था, ‘मेरा छोटा भाई अंदर फंसा हुआ है। फोन पर उससे मिला आखिरी मेसेज यह था कि वह आग और धुएं से बचने के लिए वॉशरूम की तरफ भाग रहा है।’ जब फायरमैन आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे तो कुछ छात्रों को आग की लपटों से बचने के लिए ऊंची मंजिलों से कूदते हुए दिखे। आग लगने के बाद बिल्डिंग से एक युवक कूद गया और वह बिल्डिंग के नीचे लोहे की रेलिंग पर गिर गया जिसकी वजह से उसके पेट में कई जगह ग्रिल घुस गई। स्टूडेंट्स के घरवाले मौके पर रोते-बिलखते नजर आए। ये घटना कोचिंग संस्थानों, हॉस्टल तथा अन्य इंस्टीट्यूट में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर बड़ा सवाल है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment