BCCI ने महिला टी20 वर्ल्ड कप टीम का किया ऐलान, देखें किस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह?

Sanchar Now
3 Min Read

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंग्लैंड में होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान हरमनप्रीत कौर को सौंपी गई है, वहीं स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी, वहीं फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। भारतीय महिला टीम अपने अभियान की शुरुआत 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ मैच से करेगी।

टीम में जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा और ऋचा घोष जैसे कई स्टार खिलाड़ियों को जगह मिली है। वहीं अमनजोत कौर चोट की वजह से टीम में शामिल नहीं हो पाईं। इसके अलावा प्रतीका रावल, हरलीन देओल और स्पिन ऑलराउंडर स्नेह राणा को भी इस बार टीम में जगह नहीं मिली है।

ICC महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का पूरा शेड्यूल

14 जून 2026: भारत बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम

17 जून 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, लीड्स

21 जून 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर

25 जून 2026: भारत बनाम बांग्लादेश, मैनचेस्टर

28 जून 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लंदन (लॉर्ड्स)

12 टीमें ले रही हिस्सा

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें छह-छह टीमों के दो ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप ए में रखा गया है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका, बांग्लादेश और नीदरलैंड्स भी शामिल हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत 12 जून से होगी, जहां मेजबान इंग्लैंड का मुकाबला श्रीलंका से होगा। भारतीय टीम अपना पहला मैच 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में खेलेगी। अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप के 9 सीजन खेले जा चुके हैं, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा 6 बार खिताब जीता है।

पढ़ें  छाती ठोक के कहूंगा नॉट आउट, विराट के विवादित विकेट पर नवजोत सिद्धू का बयान

भारत की निगाहें टी20 वर्ल्ड कप पर

पिछले साल खेले गए वनडे वर्ल्ड कप में भारत को खिताब दिलाने के बाद अब कप्तान हरमनप्रीत कौर महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम को चैंपियन बनाने की कोशिश करेंगी।पिछली बार 2024 में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment