गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 इंस्पेक्टरों के तबादले; कई थानों के SHO भी बदले

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर पुलिस महकमे में एक बार फिर बड़े स्तर पर तबादला हुआ है। यह फेरबदल पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के आदेश पर हुआ है। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं जनहित के अनुरूप बनाने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर निरीक्षकों के स्थानांतरण किए गए हैं। पुलिस आयुक्तालय द्वारा जारी आदेश के तहत 13 निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव करते हुए विभिन्न थानों एवं शाखाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। माना जा रहा है कि यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, पुलिसिंग में दक्षता बढ़ाने और प्रशासनिक कार्यों को गति देने के उद्देश्य से किया गया है। जिले में प्रशासनिक आवश्यकताओं और जनहित को ध्यान में रखते हुए जारी सूची में कुल 13 निरीक्षकों के तबादले दर्ज हैं।

  • निरीक्षक संजय कुमार – प्रभारी निरीक्षक थाना जेवर से प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर।
  • निरीक्षक अजय कुमार सिंह- प्रभारी निरीक्षक थाना इकोटेक तृतीय से प्रभारी निरीक्षक थाना जेवर।
  • निरीक्षक विनोद कुमार चाहर – प्रभारी निरीक्षक थाना सूरजपुर से प्रभारी निरीक्षक थाना नॉलेज पार्क।
  • निरीक्षक सर्वेश चन्द्र – प्रभारी निरीक्षक थाना नॉलेज पार्क से प्रभारी निरीक्षक थाना एएचटी।
  • निरीक्षक विध्यांचल तिवारी- थाना एएचटी से थाना साइबर क्राइम।
  • निरीक्षक रणजीत कुमार सिंह – अपराध शाखा से प्रभारी निरीक्षक थाना इकोटेक तृतीय।
  • निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार शुक्ल – प्रभारी निरीक्षक थाना कासना से प्रभारी निरीक्षक थाना फेस-1।
  • निरीक्षक पंकज शर्मा – प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ से प्रभारी निरीक्षक थाना कासना।
  • निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र – प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-142 से पुलिस लाइन।
  • निरीक्षक संजय कुमार – पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना सेक्टर-142।
  • निरीक्षक अमित कुमार मान – प्रभारी निरीक्षक थाना फेस-1 से आईटी सैल, सेन्ट्रल नोएडा।
  • निरीक्षक पुष्पराज सिंह- आईटी सैल, सेन्ट्रल नोएडा से प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ।
  • निरीक्षक उमेश नैथानी- प्रभारी आईजीआरएस सैल से प्रभारी आईजीआरएस सैल के साथ-साथ प्रभारी मीडिया सेल।
पढ़ें  आज इंदिरापुरम आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू, साथ में होंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी

कानून व्यवस्था और मजबूत होगी

पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस फेरबदल से विभिन्न थानों की कार्यप्रणाली में और अधिक मजबूती आएगी। साथ ही अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment