गाजियाबाद में सूर्या चौहान की हत्या के मुख्य आरोपी असद का एनकाउंटर, दूसरा साथी फरार

Sanchar Now
2 Min Read

गाजियाबाद में सूर्या चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी असद को पुलिस एनकाउंटर में ढेर कर दिया गया है. इंदिरापुरम में पुलिस ने असद का एनकाउंटर किया. इसके अलावा उसका एक साथ मौके का फायदा उठाकर भाग निकला. दोनों तरफ से 50 राउंड फायरिंग की गई. इस एनकाउंटर में एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हैं.

उधर, सूर्या की मां सरोज ने ये मांग की है कि असद और उसके साथियों के घर पर बुलडोजर भी चलना चाहिए. उन्होंने ये भी कहा कि असद की लाश की तस्वीर उन्हें दिखाई जानी चाहिए. वहीं सूत्रों के मुताबिक जानकारी मिली है कि असद शहर छोड़ने की फिराक में था लेकिन इससे पहले ही गाजियाबाद पुलिस ने इंदिरापुरम में असद का एनकाउंटर कर दिया. सूर्या की मां ने कहा, “जिस तरह मेरे बच्चे को मारा गया, उन्हें (आरोपियों को) भी उसी तरह मारकर लाया जाना चाहिए. मैं अभी तक अपने बच्चे का चेहरा नहीं देखा है. ”

दरअसल, पुलिस को ये जानकारी मिली थी कि असद अपने एक दोस्त से पैसे लेने के लिए खोड़ा आने वाला है. इस बीच पुलिस उसे पकड़ने के लिए घेराबंदी. की. इसी दौरान पुलिस को असद अपने साथी के साथ बाइक पर आता दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने को कहा. पुलिस का दावा है कि रुकने के बजाय असद ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. वहीं जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी असद पर फायरिंग की. इस मुठभेड़ में पुलिस कांस्टेबल भी जख्मी है.

हालांकि बाइक चला रहा असद का साथी मौके से फरार हो गया, जिसे ढूंढने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है. उधर पुलिस को मौके से पिस्टल और बाइक बरामद हुई है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment