ग्रेटर नोएडा में किसानों ने किया एलान, 17 जुलाई को प्राधिकरण पर महापंचायत और आंदोलन

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र स्थित गुनपुरा गांव में मंगलवार सुबह करीब 11 बजे किसान संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें किसानों की 10 प्रतिशत विकसित भूखंड और 64.7 प्रतिशत आबादी बैकलॉग की लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता बाबा सतपाल नागर ने की, जबकि संचालन प्रदेश अध्यक्ष पंडित प्रमोद शर्मा ने किया।

किसान नेता सुखवीर खलीफा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि किसान वर्षों से 10 प्रतिशत विकसित भूखंड के आवंटन और 64.7 प्रतिशत आबादी बैकलॉग के निस्तारण की मांग कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इन मुद्दों का अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।

खलीफा ने जोर दिया कि किसानों ने अपनी भूमि विकास परियोजनाओं के लिए दी थी, इसलिए उन्हें उनके अधिकारों से वंचित नहीं किया जा सकता। उन्होंने शासन और प्रशासन से इन लंबित मामलों का जल्द समाधान कर किसानों को राहत देने की अपील की।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो किसान संघर्ष मोर्चा 17 जुलाई को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर एक विशाल महापंचायत आयोजित करेगा।

वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि किसानों का आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण रहेगा, और वे अपने अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएंगे।

उपस्थित किसानों ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और अपने अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। इस बैठक में चौधरी सोरन प्रधान, सुखवीर खलीफा, डॉ. रूपेश वर्मा, बीर सिंह नेताजी, देशराज नागर, पंडित प्रमोद शर्मा, श्रीकृष्ण बैंसला, उम्मेद एडवोकेट, पप्पे नागर, जेपी नागर, सतीश कनारसी, नितिन चौहान, दुर्गेश शर्मा, हर्ष नागर, सत्यप्रकाश, कुंवरपाल प्रधान, एसपी सिंह सहित क्षेत्र के अनेक किसान मौजूद थे।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment