बारिश के दौरान जलभराव से निपटने को फील्ड में मुस्तैद रहे प्राधिकरणकर्मी, सीईओ ने जलभराव संभावित जगहों पर टीमों को किया तैनात

Sanchar Now
2 Min Read

संचार नाउ। मंगलवार सुबह तेज बारिश के चलते जलभराव की समस्या से निपटने के लिए ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की टीम सुबह से ही फील्ड में तैनात रही। वर्क सर्किल की टीमों के साथ ही महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक भी फील्ड में घूमते रहे। जलजमाव वाले जगहों पर पंप लगाकर पानी की निकासी कराई गई, जिस रोड पर पानी जमा होता दिखा, वहां की नालियों व ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त किया गया।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने तेज बारिश के मद्देनजर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को फील्ड में रहने और जलजमाव की समस्या दिखते ही दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। लापरवाही करने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत भी दी। सीईओ की चेतावनी का असर दिखा। वर्क सर्किल में सुपरवाइजर से लेकर वर्क सर्किल प्रभारी तक, फील्ड में तैनात दिखे। अपने-अपने एरिया में जलभराव वाले एरिया की निगरानी करते दिखे। जिन सड़कों पर जलभराव दिखा, वहां के ड्रेनेज सिस्टम व नालियों को तत्काल साफ कराया गया।

जीएम एके सिंह, डीजीएम विजय कुमार रावल भी फील्ड में डटे रहे। गोलचक्करों के आसपास जलभराव रोकने के लिए टीमें तैनात रहीं। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ प्रबंधक राजेश कुमार निम, वरिष्ठ प्रबंधक नागेंद्र सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक प्रभात शंकर सहित सभी वर्क सर्किल के प्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सुपरवाइजर भी जलभराव से निपटने के लिए बारिश के दौरान फील्ड में डटे रहे।

पढ़ें  ग्रेनो प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का धरना हुआ समाप्त, 12 मार्च से अस्तौली गांव में चल रहा था धरना
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment