सीएम योगी गाजीपुर को देंगे 692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, 83 का लोकार्पण और 185 का शिलान्यास

Sanchar Now
3 Min Read

गाजीपुर: गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में 30 जुलाई को विकास का बड़ा अध्याय लिखे जाने जा रहा है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 9 बजे कृषि मंडी परिसर पहुंचेंगे, जहां करीब 692 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. बीजेपी युवा नेता पियूष राय ने इसे विकास का महाकुंभ बताते हुए क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति ने माफिया राज को खत्म किया है और अब मोहम्मदाबाद विकास की नई पहचान बनने जा रहा है. 30 जुलाई से सावन माह की शुरुआत के साथ ही गाजीपुर के मोहम्मदाबाद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन प्रस्तावित है. सुबह 9 बजे कृषि मंडी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब 692 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

मोहम्मदाबाद में कटान रोधी कार्य कराए जा रहे 

बीजेपी युवा नेता पियूष राय ने बताया कि योगी सरकार ने बीते पांच वर्षों में माफियाओं के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर कानून व्यवस्था को मजबूत किया है. उन्होंने कहा कि अब प्रदेश में विकास और गरीब कल्याण की योजनाएं तेजी से धरातल पर उतर रही हैं, जिसकी झलक मोहम्मदाबाद में देखने को मिलेगी. उन्होंने बताया कि गंगा कटान से प्रभावित मोहम्मदाबाद क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से कटान रोधी कार्य कराए जा रहे हैं.

नई आधुनिक मंडी से किसानों और व्यापारियों को मिलेगा लाभ 

वहीं, कई महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं, जिनका लोकार्पण और शिलान्यास मुख्यमंत्री के हाथों होगा. पियूष राय ने बताया कि भांवरकोल क्षेत्र की प्रसिद्ध पातालगंगा सब्जी मंडी के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. जल्द ही नई आधुनिक मंडी अस्तित्व में आएगी, जिससे किसानों और व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा. उन्होंने यह भी कहा कि यहां की सब्जियां विदेशों तक निर्यात होती हैं. मगई नदी में आने वाली बाढ़ और कटान की समस्या पर भी उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस मुद्दे से पूरी तरह अवगत हैं.

पढ़ें  सीएम योगी आज इस शहर को देंगे सौगात, विरासत और विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

मोहम्मदाबाद अब विकास की नई इबारत लिखने जा रहा 

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में बैठक हो चुकी है और प्रभावित जिलों के लिए स्थायी समाधान की दिशा में कार्य किया जा रहा है. चुनाव से पहले मुख्यमंत्री के मोहम्मदाबाद दौरे पर पूछे गए सवाल के जवाब में पियूष राय ने कहा कि कभी माफियाओं के लिए चर्चित रहा मोहम्मदाबाद अब विकास की नई इबारत लिखने जा रहा है. उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार की सख्त कार्रवाई से माफिया राज समाप्त हुआ है और अब विकास की मजबूत आधारशिला यहीं से रखी जाएगी.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment