ग्रेटर नोएडा में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, युवक की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल के बाद कार्रवाई की मांग

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सुपरटेक इको विलेज-1 सोसाइटी में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक रेजिडेंट से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें कुछ युवक एक व्यक्ति को पीटते दिखाई दे रहे हैं।

बिसरख थाना क्षेत्र के निवासी जयप्रकाश शर्मा ने बताया कि घटना 19 जुलाई की शाम की है। उनकी कार की बैटरी खराब थी और वे उसे ठीक कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने गाड़ी कुछ देर के लिए सोसाइटी निवासी रजत की पार्किंग में खड़ी कर दी थी।

गाड़ी हटाने की बात पर हुआ झगड़ा

जयप्रकाश के मुताबिक, रजत वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने गाड़ी हटाने की बात कही, लेकिन रजत ने किसी को फोन कर बुला लिया। थोड़ी देर बाद तीन-चार लोग मौके पर पहुंचे और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि उन्हें बुरी तरह पीटा गया और उनके कान में चोट आई। घटना का वीडियो वहां मौजूद लोगों ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जयप्रकाश शर्मा का कहना है कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दी थी, लेकिन उस समय केवल एनसीआर दर्ज की गई और किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई। उनका आरोप है कि पुलिस ने मामले में केवल लीपापोती की।

वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना के बाद आरोपियों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला फिर से चर्चा में आ गया है और पीड़ित ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment