नोएडा के ममूरा गांव में मुंह के बल नाले में गिरा बुजुर्ग, चली गई जान

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा। सड़क किनारे दो बाई तीन फुट गहरे नाले में गिरकर बुजुर्ग की बुधवार शाम को मौत हो गई। नजर पड़ने पर राहगीरों ने मुंह के बल गिरे बुजुर्ग को बाहर निकाला। उनके हाथ-पैर अकड़े पड़े थे। नशे में लघुशंका करने जाने के दौरान गिरने की आशंका है। खुद स्वजन ने भी माना है कि बुजुर्ग नशा करते थे। सुबह घर में बुद्ध पूर्णिमा पर होने वाले हवन के लिए पूजा सामग्री पहुंचाने के दौरान भी नशे में थे।

हर दिन की तरह टहलने जाने की बात कहकर सुबह साढ़े नौ बजे घर से निकले थे। वह पूर्व में गार्ड की नौकरी करते थे। वर्तमान में कोई काम नहीं करते थे। हालांकि नोएडा में एक बार फिर खुले नाले ने एक और जान ले ली। जनवरी में सेक्टर 150 में हुई इंजीनियर युवराज की मौत के बाद भी पुलिस-प्रशासन और प्राधिकरण की कार्यप्रणाली के ठोस कदम उठाने पर भी सवालिया निशान हैं।

रूमाल सिंह नाले में गिरकर घायल हो गए

मेरठ के उखलीना गांव के रहने वाले रुमाल सिंह (70) नोएडा के मामूरा गांव में गली नंबर सात में ऋषिपाल के मकान में दूसरी पत्नी और दो बेटियों के साथ रहते थे। पहली पत्नी, दो बेटे और तीन बेटियां गांव में रहते हैं। वह पूर्व में गार्ड की नौकरी करते थे। शाम करीब साढ़े छह बजे घर के पास दुकान करने वाले व्यक्ति ने उनकी छोटी बेटी को बताया कि रूमाल सिंह नाले में गिरकर घायल हो गए हैं।

उनको सांस नहीं आ रहा है, जबकि रास्ते में अन्य लोगों ने बताया कि मौत हो गई है। इसी बीच एक पुलिसकर्मी का फोन आया। वह मामूरा चौकी पहुंची तो पता चला कि पिता की नाले में गिरकर मौत हो गई है। जानकारी मिलने पर बड़ी बेटी और मां भी मौके पर पहुंचे।

पढ़ें  ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बिल्डरों पर चला प्राधिकरण का हंटर, अवैध रूप से बन रहे 300 फ्लैट सील

मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं

एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं हैं। फारेंसिंक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment