ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे पति-पत्नी, गंग नहर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने छीनीं सांसें; गांव में मातम

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में बुधवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दंपत्ति की मौत हो गई। हादसा गंग नहर पटरी मार्ग पर बांजरपुर गांव के पास हुआ। तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

निजी कंपनी में करते थे नौकरी

मृतकों की पहचान रबूपुरा क्षेत्र के चचूरा गांव निवासी 38 साल के हरिकेश और उनकी पत्नी प्रियंका के रूप में हुई है। दोनों ग्रेटर नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करते थे।

बुधवार रात ड्यूटी खत्म होने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।

कार छोड़कर भागा ड्राइवर

हादसा इतना भीषण था कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद कार चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनों के अनुसार, हरिकेश और प्रियंका परिवार के मुख्य कमाने वाले सदस्य थे। उनके छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार और गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश की जा रही है।

पढ़ें  अपनी सहेली की डेढ़ वर्षीय बच्ची का किया अपहरण, पुलिस ने दंपति को किया गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment