सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, 1 महीने पहले शादी; अब 16वीं मंजिल से कूदकर नवविवाहिता ने दी जान

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा के सेक्टर-108 स्थित डिवाइन मीडोज सोसाइटी में रविवार शाम एक नवविवाहिता की 16वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। मृतका की पहचान 24 वर्षीय कामिनी कुमारी के रूप में हुई है। कामिनी की शादी करीब एक महीने पहले 11 जुलाई को मंथन धीमान से हुई थी। घटना के बाद मायके वालों ने उसके पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज हत्या का आरोप लगाया है।

वीडियो एडिटर है पति मंथन

पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम करीब साढ़े 5 बजे कामिनी सोसाइटी के लिली टावर की 16वीं मंजिल से नीचे गिर गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। कामिनी को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कामिनी अपने पति मंथन के साथ फ्लैट नंबर 1602 में किराये पर रह रही थी। मंथन मूल रूप से देहरादून का रहने वाला है और एक निजी कंपनी में वीडियो एडिटर के तौर पर काम करता है।

सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, लिवइन में भी रहे

दोनों 2 साल पहले सोशल मीडिया से संपर्क में आए थे। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई थी और कुछ समय पहले तक लिवइन में रहते थे। एक महीने पहले ही परिजनों की सहमति से लव मैरिज की थी।

कामिनी ने कुछ दिन पहले छोड़ दी थी नौकरी

पुलिस के अनुसार, मंथन ने पूछताछ में बताया कि कामिनी पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थी और उसका इलाज चल रहा था। वह पहले बीपीओ में नौकरी करती थी, लेकिन कुछ समय पहले नौकरी छोड़ दी थी।

पढ़ें  नोएडा में आत्महत्या करने के लिए बिल्डिंग की रेलिंग से लटक गया युवक और फिर...

पुलिस को नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलने के बाद कामिनी के मायके वाले नोएडा पहुंचे और पति पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment