Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 12 August 2026: आज साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लग रहा है. यह दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जो कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में है. यह सूर्य ग्रहण रात में 9 बजकर 4 मिनट पर लगेगा. इसका समापन कल सुबह 4:25 बजे होगा. आज सावन अमावस्या, हरियाली अमावस्या, बुधवार व्रत और गणेश जी की पूजा है. पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्था तिथि, पुष्य नक्षत्र, चतुष्पाद करण, व्यतीपात योग, उत्तर का दिशाशूल और कर्क राशि में चंद्रमा है.
इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा क्योंकि यह भारत में दृश्य नहीं है. यह सूर्य ग्रहण 4 राशियों के लिए शुभ है. आज हरियाली अमावस्या के दिन आम, आंवला, बेल, नीम, पीपल, बरगद आदि के पौधे लगाते हैं. यह दिन पौधारोपण के लिए उत्तम माना जाता है. आज सूतक काल मान्य नहीं है इसलिए सुबह में स्नान करके दान करें. पितरों के लिए तर्पण, श्राद्ध, पिंडदान आदि करें. उनकी कृपा से आपके जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां आएंगी. आज बुधवार व्रत में गणेश जी की विधि विधान से पूजा करें. हरी वस्तुओं का दान करें, इससे बुध दोष दूर होगा. पंचांग से देखें दिनभर के मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल आदि.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 12 अगस्त 2026
आज की तिथि- अमावस्या – 11:06 पी एम तक, फिर प्रतिपदा
आज का नक्षत्र- पुष्य – 07:59 ए एम तक, उसके बाद अश्लेषा
आज का करण- चतुष्पाद – 12:27 पी एम तक, नाग – 11:06 पी एम तक, फिर किंस्तुघ्न
आज का योग- व्यतीपात – 03:26 पी एम तक, उसके बाद वरीयान्
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- बुधवार
चंद्र राशि- कर्क
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:49 ए एम
सूर्यास्त- 07:03 पी एम
चन्द्रोदय- चन्द्रोदय नहीं
चन्द्रास्त- 06:51 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:23 ए एम से 05:06 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: कोई नहीं
विजय मुहूर्त: 02:38 पी एम से 03:31 पी एम
अमृत काल: 04:38 ए एम, अगस्त 13 से 06:06 ए एम, अगस्त 13
निशिता मुहूर्त: 12:05 ए एम, अगस्त 13 से 12:48 ए एम, अगस्त 13
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 05:49 ए एम से 07:28 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:28 ए एम से 09:07 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:47 ए एम से 12:26 पी एम
चर-सामान्य: 03:45 पी एम से 05:24 पी एम
लाभ-उन्नति: 05:24 पी एम से 07:03 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
शुभ-उत्तम: 08:24 पी एम से 09:45 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:45 पी एम से 11:06 पी एम
चर-सामान्य: 11:06 पी एम से 12:26 ए एम, अगस्त 13
लाभ-उन्नति: 03:08 ए एम से 04:28 ए एम, अगस्त 13
आज के अशुभ समय
यमगण्ड- 07:28 ए एम से 09:07 ए एम
गुलिक काल- 10:47 ए एम से 12:26 पी एम
दुर्मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:52 पी एम
राहुकाल- 11:59 ए एम से 12:52 पी एम
दिशाशूल- उत्तर
शिववास
गौरी के साथ – 11:06 पी एम तक, उसके बाद श्मशान में.
