अब ज्यादातर लोग रेल यात्रा करने के लिए टिकट पहले ही बुक करा लेते हैं और इसके लिए स्टेशन जाने की भी जरूरत नहीं पड़ती है। घर से ही ऑनलाइन टिकट बुक कराया जा सकता है। यात्रियों को यह सुविधा देने के लिए भारतीय रेवले ने 1 जुलाई, 2025 को सरकारी मोबाइल ऐप RailOne लॉन्च किया था। लॉन्च होने के बाद से इस ऐप को 4.76 करोड़ बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह ऐप यात्रियों को एक ही प्लेटफॉर्म से रिजर्व्ड, अनरिजर्व्ड और प्लेटफॉर्म टिकट बुक करने के साथ-साथ ट्रेन की जानकारी, PNR स्टेटस और अन्य सुविधा देता है।
एक दिन में 10 लाख टिकट हो रहे बुक
खबरों के मुताबिक, 2 अगस्त 2026 तक RailOne ऐप पर हर दिन औसतन 10 लाख ट्रांजेक्शन संभालता है। इसका मतलब है कि लोग हर दिन ऐप के जरिए औसतन 10 लाख टिकट बुक कर रहे हैं। इसमें 2.79 लाख रिजर्व्ड और 7.24 लाख अनरिजर्व्ड टिकट शामिल हैं। रेल मंत्रालय द्वारा 12 अगस्त, 2026 को एक आधारिकारिक बयान जारी किया गया है। इसके अनुसार, यह ऐप सिंगल-साइन-ऑन सुविधा देता है, जिससे यात्री अलग-अलग ऐप डाउनलोड किए बिना या कई पासवर्ड याद रखे बिना एक ही जगह रेलवे की कई सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं।
रिजर्वेशन में हुई बढ़ोतरी
ऐप पर रिजर्व्ड टिकटों यानी रिजर्वेशन की बुकिंग में भी काफी बढ़ोतरी हुई है। अभी लगभग 89 प्रतिशत टिकट ऑनलाइन बुक किए जाते हैं, जबकि 2013-14 में यह आंकड़ा लगभग 49 प्रतिशत था। इसका मतलब है कि अब ऑनलाइन ऐप के जरिए पहले से ज्यादा रिजर्वेशन कर रहे हैं। इसी तरह, अब लगभग 39% लोग बिना रिजर्वेशन वाले यानी जनरल टिकट, टिकट काउंटर पर लाइन में लगे बिना अन्य तरीकों जैसे मोबाइल ऐप या ऑनलाइन बुक कर रहे हैं। बता दें कि यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में एक सवाल के जवाब में दी।
क्या है RailOne ऐप और इसके फीचर्स?
अगर आप सोच रहे हैं कि यह ऐप भरोसेमंद है या नहीं तो बता दें कि मंत्रालय ने कहा कि RailOne भारतीय रेलवे का आधिकारिक ऐप है, जो भारतीय रेलवे की जनता से जुड़ी सभी सेवाओं के लिए एक प्लेटफॉर्म देता है। इस ऐप के दरिए रिजर्वेशन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा, ऐप के जरिए जनरल टिकट भी बुक किया जा सकता है। इतना ही नहीं, ऐप यूजर्स को ट्रेन की जानकारी और लाइव स्टेटस देखने की सुविधा भी देता है। यहां तक कि इस ऐप से प्लेटफॉर्म टिकट भी बुक कर सकते हैं।
