पांव से सिर तक मारी नौ गोलियां, चार शरीर के पार, हरियाणवी सिंगर अंकित की पीएम रिपोर्ट

Sanchar Now
3 Min Read

शामली : हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है. अंकित के पैर से सिर तक नौ गोलियां मारी गईं. इनमें चार गोलियां शरीर को आर-पार कर गईं, जबकि पांच गोलियां शरीर के अंदर धंसी पाई गईं. गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार हुआ. बड़े भाई राजीव ने मुखाग्नि दी. बुधवार रात ही अंकित बालियान के पिता सत्यवीर फौजी की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था.

पोस्टमॉर्टम से पहले कराए गए एक्स-रे और सीटी स्कैन में नौ गोलियां लगने की पुष्टि हुई थी. अंकित के सिर में दो गोलियां लगीं, जो आरपार हो गईं. शरीर में धंसी पांच गोलियों में दो जांघ में, दो पेट में और एक गोली छाती के आसपास मिली. इसके अलावा अन्य दो गोलियां भी शरीर को आरपार करती हुई निकलीं. गुरुवार तड़के ढाई बजे से आठ बजे तक दो डॉक्टरों के पैनल ने शव का पोस्टमॉर्टम किया.

बता दें, हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की बुधवार शाम नाला पटरी मार्ग पर जिम से बाहर निकलते ही बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी. कुछ घंटे बाद ही रात में इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए गोगी ग्रुप के भोलू शाहपुरिया ने हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था. इसके अलावा गुरुवार को दिन में हरियाणवी सिंगर भूपेंद्र ढींगरा ने खुद का वीडियो प्रसारित कर दावा किया कि अंकित की उसने हत्या कराई है. अंकित ने उसको गाली दी थी.

हालांकि अंकित के पिता ने कहा कि उनके पुत्र की ऐसी किसी बड़े गैंग से कोई दुश्मनी नहीं थी. इसमें किसी हरियाणवी सिंगर का हाथ हो सकता है. वहीं हत्याकांड से नाराज परिजन और अन्य ने रात 11:46 तक वर्मा मार्केट चौराहे पर शव रखकर जाम लगाए रखा था. बाद में एसपी ने चार दिन में हत्याकांड का राजफाश करने का आश्वासन दिया था, जिसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया.

पढ़ें  चम्पावत में ‘गोल्ज्यू महोत्सव-2026’ का भव्य आगाज़

एसपी शामली नरेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि पूरे हत्याकांड के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई गई हैं जो कि पानीपत, दिल्ली, करनाल की पुलिस और जांच एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही हैं.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment