भाजपा ने जेपी को ही बेच दिया; अखिलेश यादव बोले- सपा सरकार में इस घोटाला की जांच कराएंगे

Sanchar Now
4 Min Read

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी को दुकानदार की संज्ञा दी। अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के साथ मीडिया से भी वार्ता की।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार नहीं दुकानदार है। बीजेपी ने तो जेपी को बेच दिया, भाजपाइयों का बस चले तो बीजेपी भी बेच दें। योगी आदित्यनाथ सरकार के लखनऊ के जय प्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर ( जेपीएनआईसी) को 30 वर्ष की लीज पर देने के पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।

सपा प्रमुख ने कहा कि बीजेपी ने जेपी को बेच दिया है, बीजेपी में भी जेपी है। बीजेपी ने अपने ही जेपी (जय प्रकाश नारायण)  को बेच दिया है। जब भाजपा का गठन हुआ था तो उन्होंने जेपी की तस्वीर लगाई थी, क्योंकि उनके पास कोई समाजवादी चेहरा नहीं था।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार गरीबों की जेब से पैसा निकालकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम कर रही है। उन्होंने JPNIC को लेकर भाजपा को ऑफर दिया। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने जेपीएनआईसी को जितने में बेचा उससे हम एक रुपया ज्यादा देंगे। JPNIC को हमें वापस कर दें।

पार्टी प्रदेश मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जेपीएनआईसी का शिलान्यास जब हुआ था, उस समय नेताजी मुलायम सिंह यादव और कई वरिष्ठ समाजवादी नेता मौजूद थे। सरकार बदलने के बाद इस प्रोजेक्ट का काम रुक गया था।

पढ़ें  अलीगढ़ में 142 शिक्षक व अन्य कर्मचारी स्कूलों से नदारद, कटघरे में बुनियादी शिक्षा, नोटिस जारी

उन्होंने कहा कि जब समाजवादी सरकार दोबारा सत्ता में आई तो काम फिर शुरू कराया गया। उस समय ऐसी बिल्डिंग बनाने की कल्पना की गई थी, जो जयप्रकाश नारायण और उनकी विचारधारा से जुड़े लोगों के योगदान का संदेश दे। जेपीएनआइसी को आधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया था। यह बिल्डिंग करीब 20 एकड़ जमीन में जनता के पैसे से बनाई गई है। सवाल यह नहीं है कि इसे किस सरकार ने बनाया, सवाल ये है कि इसे निजी हाथों में क्यों दिया गया।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार दस वर्ष में काम पूरा नहीं कर सकी। बिना जांच के ठेकेदारों को पूरा पेमेंट कर दिया। उनसे लिखवा लिया कि काम पूरा हो गया है और कोर्ट नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले भ्रष्टाचार का आरोप इसलिए लगाते है, क्योंकि वो जनता के पैसे से बनी संपत्ति को बेचना चाहते हैं, अपने लोगों को देना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इस सरकार ने किसान बाजार, किसान होटल और प्लासियो माल बेच दिया। दिल्ली का बड़ा इंजन बड़ी चीजें बेच रहा है तो यूपी का छोटा इंजन छोटी चीजें बेच रहा है। भाजपा सरकार नहीं, दुकानदार हैं। या ये कहें कि कोई खरीदार मिल जाए तो बीजेपी को ही बेच दें।

उन्होंने कहा कि भाजपा वाले जेपीएनआईसी को सत्ता प्रायोजित डकैती का उदाहरण बताते थे। बेचने वाले ये भूल गए, शायद शीशा देखकर कहें तो बात सच हो जाएगी। ये लोकनायक के नाम पर समर्पित है, भाजपा इसके लिए खलनायक का काम कर रही है। सपा प्रमुख ने कहा कि समय आने पर जिन अधिकारियों ने भ्रष्टाचार किया है, उनकी जांच होगी। जो कभी सीडीओ गोरखपुर थे और सीधा एलडीए का चार्ज मिल गया। सबकी जांच होगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment