उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम: चंपावत के पाटी नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय नारायण लाल जीते

Sanchar Now
1 Min Read

चंपावत । पहली बार हुए नगर पंचायत पाटी के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल विजयी रहे हैं, उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्धी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नवीन राम को 224 मतों से पराजित कर दिया।

निर्दलीय नारायण लाल को 738 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी नवीन राम को 301 मत ही मिल पाए। 39 वोट अवैध पाए गए। 18 वोट नोटा के खाते में गए। नौ जून को हुए चुनाव में 2067 मतदाताओं में से 1612 ने मताधिकार का प्रयोग किया।

निर्वाचन अधिकारी अजय सिंह ने चुनाव नतीजों का ऐलान किया। वार्ड सभासद पदों में न्यू कालोनी वार्ड से नवल पचौली 183, जौलाड़ी वार्ड बबलू सिंह 151,रानीचौड़ वार्ड शांति देवी 166 और पूनाकोट वार्ड से संगीता 145 मत पाकर विजयी रहीं।

पढ़ें  गोरखपुर में सीएम योगी करेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास, ₹393 करोड़ होंगे खर्च
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment