यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात बदमाश पवन उर्फ कल्लू की मौत

Sanchar Now
3 Min Read

आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में ढेर कर दिया. पुलिस और एसटीएफ के साथ इनामिया बदमाश पवन की मुठभेड़ हो गई. इलाज के दौरान बदमाश पवन उर्फ कल्लू की मौत हो गई. बदमाश पवन अमित कसाना गिरोह का शूटर बताया जा रहा है. रंगदारी सहित कई मामलों में बदमाश पवन उर्फ कल्लू के खिलाफ मुकदमे दर्ज थे. पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. थाना एकता क्षेत्र में यह मुठभेड़ हुई है.

पुलिस ने 50 हजार रुपये का रखा था इनाम

पवन मूल रूप से लोनी गाजियाबाद का रहने वाला था. वह रंगदारी के मामले में वांछित चल रहा था. आगरा पुलिस ने पवन पर 50 हजार रुपए का इनाम रखा था. शासन की ओर से चिन्हित रणदीप भाटी-अमित कसाना गैंग का शूटर है पवन उर्फ कल्लू. हत्या के चार, रंगदारी के दो मुकदमों समेत 18 से अधिक मामले पवन पर दर्ज हैं. साल 2021 में हुई हत्या के एक मामले में पवन एक लाख रुपये का इनामी रह चुका है. पवन उर्फ कल्लू से भारी संख्या में कारतूस और असलहे बरामद हुए है.

कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के भी संपर्क में था कल्लू

मृतक पवन जेल में रहने के दौरान हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया था. साल 2025 में जेल से छूटते ही पवन ने बड़े पैमाने पर रंगदारी मांगना शुरू कर दिया था. पवन इस गैंग के साथ मिलकर दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था.

पढ़ें  लखनऊ में सीएम योगी से मिला जापानी प्रतिनिधिमंडल, ग्रीन हाइड्रोजन और इनोवेशन पर बनी सहमति

चाचा की हत्या का भी था आरोप

पवन को यूपी एसटीएफ और आगरा पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में मार गिराया गया. पवन उर्फ कल्लू पर अपने दो सगे चाचा की हत्या का आरोप था. इसके अलावा लोनी में एक होटल संचालक से 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी वह आरोपी था. पुलिस के मुताबिक पवन पर कई संगीन मुकदमे दर्ज थे और वह लंबे समय से वांछित चल रहा था. ऑपरेशन के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment