नोएडा में 5 साल के बच्चे की संदिग्ध मौत:मां बोली- पिता ने कमर में मारा घूंसा, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा में फेज-3 थाना क्षेत्र के मामूरा में शनिवार दोपहर पांच वर्षीय बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बच्चे की मां पूजा ने अपने पति विकास पर बेटे की कमर में घूंसा मारने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक, घूंसा लगते ही बच्चा बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कहासुनी के दौरान बच्चे को घूंसा मारने का आरोप

पुलिस के अनुसार, मामला मामूरा क्षेत्र में एसआरएस अस्पताल के पास गली नंबर-3 का है। शाहजहांपुर के बड़ा बम्हैरा निवासी विकास अपनी पत्नी से अलग मामूरा में रहता है। उसकी पत्नी पूजा सात बच्चों के साथ यहां रहती हैं। उनके चार बेटियां और तीन बेटे हैं। पांच वर्षीय आकाश पांचवें नंबर का बेटा था।

पूजा ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1 बजे विकास घर आया था। किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान विकास ने जमीन पर बैठे आकाश की कमर में कथित तौर पर जोर से घूंसा मार दिया।

बच्चा बेहोश होकर गिरा, पिता मौके से भागा

महिला के मुताबिक, घूंसा लगते ही आकाश बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आरोप है कि घटना के बाद विकास मौके से चला गया। पूजा बच्चे को लेकर तत्काल एसआरएस अस्पताल पहुंचीं, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें  जेवर में शॉर्ट सर्किट से जिम में लगी आग, दूसरी मंजिल पर PG में फंसे 20 लोग सुरक्षित निकाले गए

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव, आरोपी से पूछताछ

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शनिवार शाम बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की शिकायत के आधार पर विकास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती पूछताछ में विकास ने बेटे को घूंसा मारने के आरोप से इनकार किया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment