निखिल ने की मां-भाई के शवों की पहचान, यमुना एक्सप्रेसवे बस हादसे में BJP नेता की पत्नी और बेटे की जलकर हुई थी मौत

Sanchar Now
4 Min Read

दिल्ली-आगरा यमुना एक्सप्रेस-वे पर बुधवार रात डबल डेकर एसी बस में आग लगने से बुन्देलखंड चार यात्री जिंदा जल गए। इसमें हमीरपुर के तीन और जालौन का एक यात्री शामिल है। हादसे की सूचना मिलते ही सभी के परिजन घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। चारों मृतकों की शिनाख्त उनके परिजनों ने की। वहीं, महोबा के दवा व्यापारी व भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष नीरज गुप्ता की पत्नी सुनीता और बेटे शशांक भी बस में सवार थे। दोनों को अभी तक कुछ पता नहीं चला है।

हमीरपुर जिले के राठ कस्बे के बजरिया मुगलपुरा मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय मयंक गुप्ता दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर थे। बुधवार रात मयंक दिल्ली से राज कल्पना ट्रैवल्स की बस से राठ के लिए निकले थे। बस में नोएडा के पास लगी आग में वह भी चपेट में आए गए।

परिजनों ने मौके पर पहुंच शव की शिनाख्त की। वहीं, जलालपुर थानाक्षेत्र के ममना गांव निवासी सरोज पत्नी अनंतराम गुप्ता की भी बस हादसे में जान चली गई। सरोज के बेटे सत्यम और शिवम दिल्ली में किसी कंपनी में प्राइवेट नौकरी करते हैं। सरोज अपनी नातिन के जन्मदिन में शामिल होने नोएडा गई थीं। बेटे शिवम ने बताया कि मां और रिश्तेदार मयंक गुप्ता को बस में बैठाया और खुद नोएडा में रुक गया। सुबह दोनों के मोबाइल बंद मिले तो जानकारी की। शाम को उनकी मौत की सूचना मिली। मुस्करा कस्बे के मंडी के पास के निवासी प्रेमनारायण गुप्ता की 60 वर्षीय पत्नी उषा देवी नोएडा में रहने वाले अपने बेटों के पास गई थीं।

पढ़ें  फोम फैक्ट्री सहित गांव की नालियों में लगी आग, घंटो की मशक्कत के बाद फायर विभाग ने पाया काबू

बुधवार रात उषा भी इसी बस में सवार होकर राठ के लिए चली थीं। उषा के पति मंडी में पहले आढ़ती का काम करते थे। उनके दोनों बेटे नोएडा में परिवार समेत रहते हैं। प्रेमनारायण गुप्ता ने पत्नी उषा की मरने की पुष्टि की है। वहीं, जालौन जिले के उरई स्थित मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी 55 वर्षीय एकाउंटेंट हरिशरण गुप्ता की भी जलकर मौत हो गई। वह नोएडा में बीटेक कर रहे अपने बीमार बेटे ओम गुप्ता को लेने गए थे। ओम बाल-बाल बच गया।

कुलपहाड़ के सुनील ने बताया खौफनाक मंजर

महोबा जिले के कुलपहाड़ तहसील क्षेत्र के सुगिरा गांव निवासी सुनील कुमार सोनी ने बताया कि दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा के लिए रात साढ़े नौ बजे वह बस में सवार हुए थे। उनके साथ विकास निवासी कुलपहाड़ और मुकेश महाराज भी थे। बस यमुना एक्सप्रेस वे पर पहुंची तो आग लगने की जानकारी हुई। 11 बजकर 10 मिनट पर सबसे पहले वह बस से उतरे और बाद में मुकेश और विकास को भी बाहर खींचकर उतारा। एक मिनट के अंदर ही करीब 25 यात्री बस से नीचे उतरे। पीछे बैठे कुछ लोग फंस गए थे। करीब 20 से 25 फीट ऊंचाई तक आग की लपटें दिख रहीं थी। घटना के 25 मिनट बाद पुलिस की 25 गाड़ियां मौके पर पहुंची।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment