आदि कैलाश और ओम पर्वत पर सीजन की पहली बर्फबारी, बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब में भी स्नोफॉल

Sanchar Now
3 Min Read

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदला है। भारी बारिश के बीच ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई है, जिससे मौसम में ठंड का एहसास होने लगा है। हेमकुंड साहिब , बद्रीनाथ के अलावा केदारनाथ धाम में भी सुबह से हल्की बारिश के बाद बर्फबारी हुई है। यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में शनिवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है।

यमुनोत्री धाम के आसपास के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई है। मौसम विभाग की ओर से जारी रेड अलर्ट के मद्देनजर उत्तरकाशी जिले में प्रशासन अलर्ट मोड पर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर हीना और डोबाटा होल्डिंग पॉइंट्स पर गंगोत्री धाम और यमुनोत्री धाम की यात्रा को अस्थायी रूप से रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं बदरीनाथ-केदारनाथ यात्रा सुचारू है।

केदारनाथ हेली सेवा फिलहाल बंद

मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ हेली सेवाओं का फिलहाल बंद कर दिया गया है। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए गौरीकुण्ड और सोनप्रयाग से केदारनाथ की ओर यात्रियों को नहीं भेजा जा रहा है। चार धाम यात्रा को भी अस्थाई तौर पर रोका गया है।

सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल श्री हेमकुंड साहिब में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। गुरुवार 17 सितंबर की सुबह बारिश के साथ हेमकुंड साहिब में ताजा बर्फबारी हुई और पूरे इलाके ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली। इन दिनों रोजाना करीब 1800 श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंच रहे हैं। बर्फबारी के बीच हेमकुंड साहिब पहुंचे सिख श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया।

आदि कैलाश और ओम पर्वत क्षेत्र में पहली बर्फबारी

चमोली और पिथौरागढ़ जिले में भी बर्फबारी हुई है। उच्च हिमालयी व्यास घाटी के आदि कैलाश और ओम पर्वत क्षेत्र में शीतकाल की पहली बर्फबारी हुई है। नाभीढांग, गुंजी और कुटी समेत 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी के साथ बारिश शुरू हो गई। बर्फबारी के बाद उच्च हिमालयी क्षेत्र में ठंड बढ़ गई है।

पढ़ें  यूपी में 340 करोड़ की GST चोरी, एक आदमी के दो मोबाइल नंबर पर 122 फर्म बनायीं, पते फर्जी निकले FIR दर्ज

मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रदेश में अगले दो दिनों तक भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके तहत शनिवार को प्रदेश के पांच पर्वतीय जिलों में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment