भजन क्लबिंग में पहुंचे पीएम मोदी, दर्शकों के बीच ताली और डफली बजाई

Sanchar Now
2 Min Read

नई दिल्लीः पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार शाम दिल्ली में आयोजित ‘ भजन क्लबिंग ‘ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जेन जी के साथ शामिल हुए। ‘मच गया शोर सारी नगरी रे’, ‘आरती कुंज बिहारी की, ‘गिरधर कृष्ण मुरारी की’, ‘गले में बैजंती माला’ जैसे भजनों पर जेन जी खूब झूमे। वहीं पीएम मोदी भजन में डूबे खंजरी बजाते हुए नजर आए।

पीएम मोदी खंजरी भी बजाते दिखे

दरअसल, ‘भजन क्लबिंग’ युवाओं, खासकर जेनजी के बीच एक तेजी से उभरते अध्यात्मिक ट्रेंड में शामिल है। इसमें पारंपरिक भजनों और कीर्तनों को आधुनिक तरीके से पेश किया जाता है। इस कार्यक्रम के एक वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी को दर्शकों के बीच पहली पंक्ति में बैठे देखा गया, जबकि मंच पर गायक और संगीतकार भक्ति गीत गा रहे थे। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी खंजरी भी बजाते दिखे।

जेन जी भजन सुनते हुए झूमते नजर आए

प्रधानमंत्री मोदी ने भजन क्लबिंग का वीडियो भी शेयर किया। इसमें जेन जी भजन सुनते हुए झूमते नजर आए। भजन क्लबिंग के दौरान सब भजन में डूब हुए नजर आए। पीएम मोदी खंजरी बजाते नजर आए। भजन गायकों ने ऐसे समां बांधा कि यहां मौजूद हर व्यक्ति झूम रहा था, ताली बजा रहा था।

भाजपा नेताओं ने दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

वहीं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा नेताओं ने शुक्रवार को भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के वैचारिक विकास में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने ‘एकात्म मानव’ के उनके दर्शन और ‘अंत्योदय’ के सिद्धांत का भी उल्लेख किया।

पढ़ें  'सेकंड ओपिनियन हमारे लोकतंत्र में बहुत बड़ा योगदान', राज्यसभा में बोले पीएम मोदी

केंद्रीय राज्य मंत्री और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ​​ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ‘आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती है। अगर किसी नेता ने भारतीय जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी को वैचारिक दिशा देने का काम किया, तो वे वही थे। उन्होंने 1951 से 1968 तक भारतीय जनसंघ के महासचिव के रूप में काम किया और बाद में इसके अध्यक्ष भी बने।’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment