मुनव्वर फारूकी गिरफ्तार? वायरल वीडियो पर कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं भी…

Sanchar Now
4 Min Read

मुनव्वर फारूकी के नाम से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था। इस वीडियो में दावा किया जा रहा था कि मुनव्वर को बीती रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, एक यूजर ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि मुनव्वर को गिरफ्तार कर लिया है बीती रात इसलिए वह एंटरटेनमेंट क्रिकेट लीग नहीं अटेंड कर पाएं। हालांकि इस दावे पर मुनव्वर का रिएक्शन आ गया है।

मुनव्वर का आया रिएक्शन

दरअसल, जब मुनव्वर की गिरफ्तारी का दावा वाला वीडियो वायरल होने लगा तो मुनव्वर ने इस पर लिखा, मैं भी खुद को ही ढूंढ रहा हूं वीडियो में। मुनव्वर के इस वीडियो से क्लीयर है कि वह गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

क्या है वीडियो में

वीडियो के बारे में बता दें कि इसमें एक आदमी को पुलिस पकड़कर ले कर जाती है और उसका नाम मुनव्वर बोल रहे थे। इस वीडियो को शेयर करते हुए इस शख्स को मुनव्वर फारूकी बोला गया। यह वीडियो ज्यादा चर्चा पर तब आया जब मुनव्वर, ईसीएल सीजन 3 के कर्टन रेजर में नजर नहीं आए।

मुनव्वर पहले भी रहे हैं कॉन्ट्रोवर्सी में

बता दें कि पहले मुनव्वर जरूर गिरफ्तार हुए हैं। 2021 में मुनव्वर को इंदौर में गिरफ्तार किया गया था जब उन्होंने कॉमेडी शो में एक ऐसा कमेंट कर दिया था जिसको लेकर बवाल हो गया था। उस समय मुनव्वर को 35 दिन इंदौर सेंट्रल जेल में रहना पड़ा था।

वहीं 2024 में मुनव्वर को मुंबई के हुक्का बार से हिरासत में लिया था। हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया था।

पढ़ें  प्रकाश राज ने किया वोटर लिस्ट से नाम हटने का दावा, वीडियो शेयर कर चुनाव आयोग से पूछे सवाल

दूसरी बार बने पिता

मुनव्वर कुछ दिनों पहले बेटी के पिता बने हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। हालांकि उन्होंने बेटी की झलक नहीं दिखाई है। लेकिन मुनव्वर ने लिखा था, घर बरकत आई है। दुआ में खास याद रखें।

मुनव्वर की दूसरी शादी

बता दें कि मुनव्वर ने मेकअप आर्टिस्ट मेहजबीन कोटवाला से 2024 में शादी की थी। मुनव्वर ने फराह खान के व्लॉग में बताया था कि उनका महजबीन से शादी करने के पीछे की वजह उनका 7 साल का बेटा है।

बेटे के लिए की दूसरी शादी

मुनव्वर ने कहा था, ‘जब मैं बिग बॉस से आया मैं काम के साथ बिजी था। मेरा बेटा मेरी बहन के साथ रह रहा था। इसके बाद बेटा मेरे पास आया और हमने साथ में काफी टाइम स्पेंड किया। जब वह जा रहा था तो मैं उसे जाने नहीं देना चाहता था। मुझे लगा उसे भी मेरी जरूरत है। वह भी मुझे हग करता रहा। उस वक्त मैंने सोचा कि ऐसा क्या करूं कि वह सिर्फ मेरे साथ रहे। उसके लिए मैंने ये फैसला लिया। महजबीन की सिचुएशन भी मेरी तरह थी। उनकी 10 साल की बेटी है। मैंने महजबीन से पूछा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी? इसके बाद हमारी शादी हो गई।’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment