आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang) 1 अक्टूबर 2026 : आज आश्विन कृष्ण पंचमी तिथि, जानें राहुकाल का समय

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 1 October 2026: आज गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा और षष्ठी श्राद्ध है. पंचांग के अनुसार, आज आश्विन कृष्ण पंचमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र, तैतिल करण, सिद्धि योग, दक्षिण का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. सिद्धि योग रात 09:18 बजे तक है, इसमें किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं. वहीं रवि योग 2 अक्टूबर को 04:27 ए एम से लेकर 06:14 ए एम तक है. जिन लोगों के पितरों का निधन षष्ठी ​तिथि को हुआ है, वे आज उनके लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करें. श्राद्ध के लिए कुतुप मुहूर्त 11:47 ए एम से 12:34 पी एम तक और रौहिण मुहूर्त दोपहर 12:34 पी एम से 01:22 पी एम तक है. तर्पण और श्राद्ध करने से पितृ दोष की शांति होती है और पितरों का आशीर्वाद मिलता है.

जो लोग आज गुरुवार व्रत हैं, वे लोग आज शुभ-उत्तम मुहूर्त 06:14 ए एम से 07:43 ए एम के बीच भगवान विष्णु की पूजा करें. उनको पंचामृत, तुलसी के पत्ते, हल्दी, अक्षत्, धूप, दीप, फल, गुड़, चने की दाल, गुड़ आदि अर्पित करके पूजा करें. गुरुवार व्रत कथा सुनें और अंत में आरती करें. उसके बाद हल्दी, पीले फल, पीले रंग के वस्त्र, धार्मिक पुस्तकें आदि का दान करें. इससे आपको भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त होगा. कुंडली का गुरु दोष दूर होगा. आज के पंचांग से देखें मुहूर्त और राहुकाल.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 1 अक्टूबर 2026

आज की तिथि- पञ्चमी – 12:35 पी एम तक, उसके बाद से षष्ठी
आज का नक्षत्र- रोहिणी – 04:27 ए एम, अक्टूबर 02 तक, फिर मृगशिरा
आज का करण- तैतिल – 12:35 पी एम तक, गर – 11:24 पी एम तक, उसके बाद वणिज
आज का योग- सिद्धि – 09:18 पी एम तक, फिर व्यतीपात
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- गुरुवार
चंद्र राशि- वृषभ

पढ़ें  Aaj Ka Panchang 2 May 2025 : आज शंकराचार्य जयंती, जानें शुभ मुहूर्त का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:14 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:07 बजे
चंद्रोदय: रात 09:24 बजे
चंद्रास्त: सुबह 10:5748 बजे

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:37 ए एम से 05:26 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:47 ए एम से 12:34 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:09 पी एम से 02:57 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:47 पी एम से 12:35 ए एम, अक्टूबर 02
अमृत काल: 01:28 ए एम, अक्टूबर 02 से 02:57 ए एम, अक्टूबर 02
रवि योग: 04:27 ए एम, अक्टूबर 02 से 06:14 ए एम, अक्टूबर 02

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 06:14 ए एम से 07:43 ए एम
चर-सामान्य: 10:41 ए एम से 12:11 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:11 पी एम से 01:40 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 01:40 पी एम से 03:09 पी एम
शुभ-उत्तम: 04:38 पी एम से 06:07 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 06:07 पी एम से 07:38 पी एम
चर-सामान्य: 07:38 पी एम से 09:09 पी एम
लाभ-उन्नति: 12:11 ए एम से 01:42 ए एम, अक्टूबर 02
शुभ-उत्तम: 03:13 ए एम से 04:44 ए एम, अक्टूबर 02
अमृत-सर्वोत्तम: 04:44 ए एम से 06:14 ए एम, अक्टूबर 02

आज के अशुभ समय

यमगण्ड- 06:14 ए एम से 07:43 ए एम
गुलिक काल- 09:12 ए एम से 10:41 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:12 ए एम से 10:59 ए एम, 02:57 पी एम से 03:45 पी एम
राहुकाल- 01:40 पी एम से 03:09 पी एम
दिशाशूल- दक्षिण

शिववास

नन्दी पर – 12:35 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment