Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 2 October 2026: आज अक्टूबर का पहला शुक्रवार व्रत है. इसमें प्रदोष काल के समय माता लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करते हैं. आज के पंचांग के अनुसार, आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र, वणिज करण, व्यतीपात योग, पश्चिम का दिशाशूल और वृषभ राशि में चंद्रमा है. आज रवि योग सुबह में 06:14 ए एम से है, जो पूरे दिन रहेगा. इस योग में सूर्य का प्रभाव होने से सभी प्रकार के दोष मिट जाते हैं. रवि योग शुक्रवार की लक्ष्मी पूजा अत्यंत फलदायी होगी. आज सुबह 10:15 बजे से भद्रा लग रही है, जो रात 9:06 पी एम तक रहेगी, जिसका वास स्वर्ग में रहेगा. इसका प्रभाव धरती पर नहीं होगा.
आज सप्तमी श्राद्ध है. आज उन पितरों का श्राद्ध और तर्पण होगा, जिनका निधन किसी भी माह की सप्तमी तिथि को हुआ है. आज का कुतुप मुहूर्त 11:47 ए एम से 12:34 पी एम और रौहिण मुहूर्त 12:34 पी एम से 01:21 पी एम तक है. जो लोग आज शुक्रवार व्रत हैं, वे शाम को सूर्यास्त बाद प्रदोष काल में माता लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करें. उनको लाल गुलाब, कमल पुष्प, सिंदूर, धूप, दीप, अक्षत्, सफेद मिठाई, खीर आदि अर्पित करें. शुक्रवार व्रत कथा सुनें और आरती करें. लक्ष्मी कृपा से आपके धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी. आज इत्र, सफेद वस्त्र, दूध, दही, सौंदर्य सामग्री का दान करें. आपका शुक्र ग्रह मजबूत होगा. विस्तार से जानें आज के शुभ मुहूर्त, योग और अशुभ समय.
आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 2 अक्टूबर 2026
आज की तिथि- षष्ठी – 10:15 ए एम तक, फिर सप्तमी
आज का नक्षत्र- मृगशिरा – 02:55 ए एम, अक्टूबर 03 तक, उसके बाद आर्द्रा
आज का करण- वणिज – 10:15 ए एम तक, विष्टि – 09:06 पी एम तक, फिर बव
आज का योग- व्यतीपात – 06:18 पी एम तक, उसके बाद
आज का पक्ष- कृष्ण
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- वृषभ- 03:40 पी एम तक, फिर मिथुन
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय: सुबह 06:14 बजे
सूर्यास्त: शाम 06:06 बजे
चंद्रोदय: रात 10:25 बजे
चंद्रास्त: दोपहर 12:03 पी एम
आज के मुहूर्त और शुभ योग
ब्रह्म मुहूर्त: 04:37 ए एम से 05:26 ए एम
रवि योग: 06:14 ए एम से 02:55 ए एम, अक्टूबर 03
अभिजीत मुहूर्त: 11:47 ए एम से 12:34 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:09 पी एम से 02:56 पी एम
अमृत काल: 06:40 पी एम से 08:10 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:46 पी एम से 12:35 ए एम, अक्टूबर 03
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 06:14 ए एम से 07:43 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:43 ए एम से 09:12 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:12 ए एम से 10:41 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:10 पी एम से 01:39 पी एम
चर-सामान्य: 04:37 पी एम से 06:06 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:08 पी एम से 10:39 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:11 ए एम से 01:42 ए एम, अक्टूबर 03
अमृत-सर्वोत्तम: 01:42 ए एम से 03:13 ए एम, अक्टूबर 03
चर-सामान्य: 03:13 ए एम से 04:44 ए एम, अक्टूबर 03
आज के अशुभ समय
गुलिक काल- 07:43 ए एम से 09:12 ए एम
राहुकाल- 10:41 ए एम से 12:10 पी एम
दुर्मुहूर्त- 08:37 ए एम से 09:24 ए एम, 12:34 पी एम से 01:21 पी एम
भद्रा- 10:15 ए एम से 09:06 पी एम
भद्रा का वास- स्वर्ग
यमगण्ड- 03:08 पी एम से 04:37 पी एम
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास
भोजन में – 10:15 ए एम तक, फिर श्मशान में.
