युवतियों से विवाद के बाद नशे में धुत्त कार चालक खोया आपा, कई गाड़ियों को मारी टक्कर

Sanchar Now
3 Min Read

रुड़की। नशे में धुत होकर तेज रफ्तार से कार दौड़ाना पांच लोगों की जान पर भारी पड़ गया। हरिद्वार रोड स्थित मलकपुर चुंगी के पास गुरुवार रात एक बेकाबू कार ने पहले पिकअप और फिर स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऋषिपाल निवासी बरहमपुर, आविनाश ओर विजय निवसी आदर्शनगर रुड़की समेत पांच लोग घायल हो गए।

टक्कर के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद कार लेकर भागने का प्रयास कर रहे चालक का लोगों ने पीछा किया और उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपित युवक गणेशपुर का रहने वाला बताया गया है। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। वहीं, मामले में दोनों पक्षों के बीच सुलह के प्रयास भी चल रहे हैं।

सड़क पर चल रही पिकअप को टक्कर मार दी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गुरुवार रात हरिद्वार रोड पर वाहनों की आवाजाही के बीच एक कार तेज गति से आ रही थी। मलकपुर चुंगी के पास पहुंचते ही कार अनियंत्रित हो गई और उसने सड़क पर चल रही पिकअप को टक्कर मार दी। इसके बाद कार ने स्कूटी को भी अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बताया गया कि कार चालक नशे की हालत में था। हादसे के बाद उसने मौके से निकलने का प्रयास किया, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

पढ़ें  बरात चढ़त के दौरान DJ वाहन पर उतरा करंट, चार बच्चे झुलसे; समारोह में मची खलबली

पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। चालक के नशे में होने की पुष्टि हुई है। वहीं, मामले में सुलह के प्रयास भी किए जा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि कर चालक कुछ यूट्यूब से छेड़छाड़ कर मौके से भाग रहा था। हालांकि पुलिस इसकी जानकारी होने से इनकार कर रही है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment