नोएडा में स्वगणना ने पकड़ी रफ्तार, जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने वालों को लगाई थी फटकार

Sanchar Now
3 Min Read

नोएडा: गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम की सख्त निगरानी और अधिकारियों को फटकार के बाद जनपद में जनगणना के दूसरे चरण की स्व-गणना की रफ्तार तेज हो गई है। बृहस्पतिवार तक नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण और तहसील क्षेत्रों में 1600 से अधिक लोगों ने अपनी ऑनलाइन स्व-गणना पूरी कर ली है।

तीन दिनों के भीतर ग्रेटर नोएडा में सबसे अधिक 658 लोगों ने स्व-गणना की, जबकि नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में इसकी संख्या 572 दर्ज की गई है। धीमी प्रगति पर उठे सवालों के बाद अब अधिकारियों की सक्रियता से अभियान को गति मिलती दिख रही है। ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में अब तक 133 लोगों ने ऑनलाइन स्व-गणना पूरी की है, जिससे यह क्षेत्र तीसरे स्थान पर है। जनगणना के दूसरे चरण को पूरी तरह पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन ने गौतमबुद्ध नगर को 12 जोनों में बांटा है।

इन क्षेत्रों को अलग रखा गया

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना प्राधिकरण क्षेत्रों को अलग रखा गया है, जबकि सभी नगर निकायों को अलग-अलग हिस्सों में शामिल किया गया है। हर जोन में एक चार्ज अधिकारी तैनात किया गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार 16 से 30 नवंबर तक मतदाताओं से स्व-गणना कराई जा रही है।

ऑनलाइन गणना करने के लिए प्रोत्साहित

जिलाधिकारी मेधा रूपम लगातार लोगों को ऑनलाइन गणना करने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। बुधवार को उन्होंने सभी जोन के चार्ज अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्व-गणना प्रक्रिया की समीक्षा बैठक भी की। पोर्टल में आई तकनीकी समस्याओं और स्व-गणना की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी मेधा रूपम ने संबंधित चार्ज अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। इसके बाद जनपद में अभियान को गति मिली और बृहस्पतिवार सुबह तक 1629 लोगों की ऑनलाइन स्व-गणना सफलतापूर्वक दर्ज हो गई।

पढ़ें  नोएडा के चार कोचिंग सेंटरों पर गिरी गाज: एक पूरी तरह सील... दो के बेसमेंट पर एक्शन, इस वजह से हुई कार्रवाई

डीएम ने दी जानकारी

डीएम मेधा रूपम ने बताया कि जनगणना के दूसरे चरण को समय पर और पूरी तरह पूरा कराने के लिए सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निरंतर सक्रिय रहने तथा प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी मेधा रूपम ने कहा कि स्व-गणना की प्रगति लगातार बढ़ाई जाएगी।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment