ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र स्थित सुपरटेक गोल्फ कंट्री 22 डी में किराये पर रह रहे गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एमसीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहे छात्र शुभम ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
शुभम मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के गांव मंजीर थाना खेर जनपद चंबा का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा उसके परिजनों को सूचना दे दी है। उसके आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।
