Aaj Ka Panchang आज का पंचांग 21 नवंबर 2026 : आज द्वादशी तिथि, जानें पूजा का शुभ समय और योग

Sanchar Now
4 Min Read

Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 21 November 2026: आज तुलसी विवाह, शनिवार व्रत, शनिदेव की पूजा है. जो लोग कल देवउठनी एकादशी व्रत थे, वे पारण आज दोपहर 01:11 बजे से 03:18 बजे के बीच कर सकते हैं. पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक शुक्ल द्वादशी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र, बव करण, सिद्धि योग, पूर्व का दिशाशूल और मीन राशि में चंद्रमा है. रवि योग सुबह में 06:48 ए एम से 06:50 ए एम तक ही है. हालांकि अग्नि पंचक पूरे दिन रहेगा. जो लोग शनिवार व्रत हैं, वे शनिदेव और शमी के पेड़ की पूजा करें. शनिदेव को काले तिल, काली उड़द, सरसों का तेल आदि अर्पित करें. काले गुलाब जामुन का भोग लगाएं. शनिवार व्रत कथा और शनि चालीसा का पाठ करें. सरसों के तेल वाले दीपक से आरती करें. शनि कृपा से साढ़ेसाती और ढैय्या के दुष्प्रभावों में कमी आएगी.

आज तुलसी विवाह भी है. तुलसी विवाह का मुहूर्त 05:25 पी एम से है. घर के आंगन या पूजा घर में गन्ने से मंडप तैयार करें. फिर माता तुलसी और भगवान शालिग्राम की पूजा करें. उसके बाद दोनों का विवाह कराएं. माता तुलसी को सोलह श्रृंगार की वस्तुएं अर्पित करें. कथा सुनें और आरती करें. दोनों के आशीर्वाद से आपका जल्द विवाह होगा और दांपत्य जीवन सुखमय होगा. पूजा के बाद भगवान शालिग्राम को पूजा घर में स्थापति कर दें. प्रतिदिन तुलसी माता की पूजा करें. पंचांग से देखें आज के मुहूर्त, योग, राहुकाल आदि.

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang), 21 नवंबर 2026

आज की तिथि- द्वादशी – 04:56 ए एम, नवम्बर 22 तक, फिर त्रयोदशी
आज का नक्षत्र- उत्तर भाद्रपद – 06:50 ए एम तक, रेवती – 05:54 ए एम, नवम्बर 22 तक, उसके बाद अश्विनी
आज का करण- बव – 05:49 पी एम तक, बालव – 04:56 ए एम, नवम्बर 22 तक, कौलव
आज का योग- सिद्धि – 02:31 ए एम, नवम्बर 22 तक, फिर व्यतीपात
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शनिवार
चंद्र राशि- मीन – 05:54 ए एम, नवम्बर 22 तक, फिर मेष

पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 21 July 2024 : आज गुरु पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय: सुबह 06:48 बजे
सूर्यास्त: शाम 05:25 बजे
चंद्रोदय: 02:54 पी एम
चंद्रास्त: 04:01 ए एम, नवम्बर 22

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 05:01 ए एम से 05:55 ए एम
रवि योग: 06:48 ए एम से 06:50 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 11:46 ए एम से 12:28 पी एम
विजय मुहूर्त: 01:53 पी एम से 02:35 पी एम
निशिता मुहूर्त: 11:40 पी एम से 12:34 ए एम, नवम्बर 22
अमृत काल: 03:36 ए एम, नवम्बर 22 से 05:08 ए एम, नवम्बर 22

​दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 08:08 ए एम से 09:28 ए एम
चर-सामान्य: 12:07 पी एम से 01:26 पी एम
लाभ-उन्नति: 01:26 पी एम से 02:46 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 02:46 पी एम से 04:06 पी एम

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

लाभ-उन्नति: 05:25 पी एम से 07:06 पी एम
शुभ-उत्तम: 08:46 पी एम से 10:27 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 10:27 पी एम से 12:07 ए एम, नवम्बर 22
चर-सामान्य: 12:07 ए एम से 01:48 ए एम, नवम्बर 22
लाभ-उन्नति: 05:09 ए एम से 06:49 ए एम, नवम्बर 22

आज के अशुभ समय

गुलिक काल- 06:48 ए एम से 08:08 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:48 ए एम से 07:31 ए एम, 07:31 ए एम से 08:13 ए एम
यमगण्ड- 01:26 पी एम से 02:46 पी एम
अग्नि पंचक- 06:48 ए एम से 05:54 ए एम, नवम्बर 22
राहुकाल- 09:28 ए एम से 10:47 ए एम
दिशाशूल- पूर्व

शिववास

कैलाश पर – 04:56 ए एम, नवम्बर 22 तक, उसके बाद से नंदी पर.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment