जननायक एक्सप्रेस में हिंसक झड़प: लहूलुहान महिला का वीडियो वायरल होने पर SP ने खोला राज, 6 पर FIR

Sanchar Now
4 Min Read

खाकी वर्दी वालों को आम जनता की हिफाजत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, लेकिन इस वर्दी को पहनने वाले अगर दबंगई पर उतर आएं तो अंजाम बेहद खौफनाक होता है. भारतीय रेलवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इसमें पुलिसवाले ने एक महिला को ट्रेन के कोच में घुसकर इस कदर पीटा कि उसका सिर ही फूट गया. इसके बाद कोच में मौजूद महिला की बेटियों ने पुलिसवाले को पकड़ लिया. आइए देखते हैं कि क्या कुछ है इस वीडियो में और आरोपी पुलिसवाले के साथ क्या हुआ?

वीडियो में दिखा खौफनाक नजारा

वीडियो की शुरुआत में ट्रेन के कोच के अंदर महिला और पुलिसवाले के बीच झड़प नजर आती है. इसके बाद पुलिसवाला धड़ाधड़ चांटें महिला के चेहरे पर बरसाने लगता है. वह महिला को कोच के फर्श पर गिराकर पीटता है, जिससे उसका सिर फट जाता है. ऐसे में पीड़िता की बेटियां पुलिसवाले को पकड़कर खींचने की कोशिश करती हैं, जिससे उसकी वर्दी भी फट जाती है. इसके बाद पुलिसवाला कोच से बाहर निकलने की कोशिश करता है, लेकिन महिला की बेटियां उसका रास्ता रोक लेती हैं. बताया जा रहा है कि यह घटना जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में उत्तर प्रदेश के नजीबाबाद में हुई.

बेटियों की गुहार पिघला देगी दिल

अपनी मां पर हुए अत्याचार को देखते हुए बेटियां बार-बार पुलिसवाले से पूछती हैं कि उनकी मां को क्यों पीटा गया? हालांकि, पुलिसवाला इसका कोई जवाब नहीं देता. वह बार-बार छोड़ने के लिए धमकी देता रहता है. वहीं, उसका साथी भी लोगों को धमकाता हुआ नजर आता है. गौर करने वाली बात यह है कि कोच में मौजूद बाकी लोग इस मामले में बीच-बचाव करने की भी कोशिश नहीं करते हैं और लोग सिर्फ वीडियो बनाते रहते हैं.

पढ़ें  लखनऊ अग्निकांड के 32 दिन बाद कार्रवाई, 15 बच्चों की मौत वाली इमारत पर चला LDA का बुलडोजर

यात्रियों पर ही हुआ एक्शन!

सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए इस वीडियो एक आदर्श शर्मा नाम के एक यूजर ने लिखा है कि इस मामले में पुलिसवालों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई. वहीं, कोच में मौजूद 6 लोगों को हिरासत में ले लिया गया, जबकि दो पुरुषों को गिरफ्तार कर लिया गया. यूजर्स ने यूपी जीआरपी को लताड़ते हुए लिखा कि ट्रेन के कोच में न सिर्फ महिला से मारपीट की गई, बल्कि उसका सिर भी फोड़ दिया गया. यह बेहद शर्मनाक है.

यूजर्स ने लगाई यह गुहार

अंकित कुमार सिंह नाम के यूजर ने लिखा कि जब ऐसे बदमाशों को गरीब लोग नजर आते हैं तो उन्हें अपना कर्तव्य और ड्यूटी याद आ जाती है. जब उनका पाला रईसों और नेताओं से पड़ता है तो ये तलवे चाटने लगते हैं. एक अन्य यूजर ने आरोपी पुलिसवालों को जेल में डालने की गुहार लगाई. इस मामले में एसपी जीआरपी मुरादाबाद ने भी ट्वीट किया. उन्होंने लिखा कि मुरादाबाद जीआरपी पुलिस स्टेशन सबूतों के आधार पर इस मामले की जांच कर रहा है.

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment