उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी ‘आप’, जल्द होगा कैंडिडेट्स का ऐलान

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तराखंड में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी चुनावी तैयारी का ऐलान कर दिया है। पार्टी प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी और प्रत्याशियों के नाम जल्द घोषित किए जाएंगे।

शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में सिसोदिया ने बताया कि हाल ही में दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से उनकी मुलाकात हुई थी।

इस दौरान उत्तराखंड के राजनीतिक हालात, संगठन की मौजूदा स्थिति और 2027 के चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय नेतृत्व ने प्रदेश संगठन को चुनावी तैयारी में जुटने के निर्देश दिए हैं।

पंजाब और दिल्ली के बड़े चेहरे संभालेंगे प्रचार की कमान

प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक, चुनाव प्रचार में पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ दूसरे राज्यों के बड़े नेता भी उतरेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, सांसद संजय सिंह और जरनैल सिंह के साथ दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी उत्तराखंड में पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। इनके जरिए प्रदेशभर में जनसभाएं और चुनावी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

रोजगार, पलायन और स्वास्थ्य होंगे चुनावी मुद्दे

सिसोदिया ने कहा कि उत्तराखंड की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों को मौका दे चुकी है, लेकिन रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े सवाल अब भी बने हुए हैं। आम आदमी पार्टी इन्हीं मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और नए लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की। प्रत्याशियों के चयन में जनसेवा, क्षेत्र में सक्रियता और संगठन में मजबूती को प्राथमिकता दी जाएगी।

पढ़ें  ‘साहब! डेढ़ साल से गुटखा के 10 रुपये नहीं दे रहा…’ कस्टमर ने नहीं लौटाई उधार की रकम, दुकानदार ने बुला ली पुलिस
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment