मुजफ्फरनगर में ऑनर किलिंग: ब्यूटी पार्लर से लौट रही बहन को बीच चौराहे मारी गोली; 2 साल पहले की थी लव मैरिज

Sanchar Now
2 Min Read

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के अलीपुर अटेरना गांव में झूठी आन की खातिर भाइयों ने सरेआम बहन के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। मृतका ने दो साल पहले गांव के ही दूसरी बिरादरी के युवक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। एक महीने पहले ही दोनों वापस गांव लौटे थे। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

गांव अलीपुर अटेरना निवासी जमशेद पठान की बेटी फरहाना (22) ने गांव के ही फकीर बिरादरी के शाहिद के साथ छह अगस्त 2021 को कोर्ट मैरिज कर ली थी। शादी के बाद से दोनों मुजफ्फरनगर में रह रहे थे। सात जून को फरहाना अपने शौहर शाहिद के साथ वापस गांव लौट आई थी।

इस विवाह से फरहाना के परिजन नाखुश थे। गांव में फरहाना के लौटने के बाद से तनाव का माहौल था। बुधवार शाम करीब छह बजे गांव के डाकघर के सामने तिराहे पर फरहाना की हमलावरों ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। सीओ विनय गौतम पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। सीओ ने बताया कि पीडि़त पक्ष ने मृतका के भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पढ़ें  'शादी के बाद भी शारीरिक संबंध नहीं, हाथ तक नहीं लगाने दिया', अब मुजफ्फरनगर के प्रणव ने लगाया पत्नी शालिनी पर आरोप, कही ये बात
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment