पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कुख्यात माफिया शूटर अमित कसाना की करोड़ो की संपत्ति हुई कुर्क

Sanchar Now
2 Min Read

संचार न्यूज़। पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर के द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उनके खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। बीते दिनों पुलिस कमिश्नर न्यायालय के द्वारा शासन द्वारा घोषित कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य अमित कसाना की करोड़ों की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया था। सोमवार को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद में पहुंचकर अमित कसाना के संपत्ति को कुर्क किया है।

दरअसल, अपराधियों पर अंकुश लगाकर उनकी कमर तोड़ने के लिए गौतम बुद्ध पुलिस न्यायालय द्वारा उनकी संपत्ति को कुर्क किया जा रहा है। इससे पहले भी कई कुख्यात अपराधियों की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है इसी क्रम में कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य अमित कसाना की संपत्ति को कुर्क करने के लिए आदेश जारी किया गया था। जिसके बाद सोमवार को गाजियाबाद के रिस्टल पहुंचकर पुलिस ने अमित कसाना के एक मकान व दुकानों को खुद किया है जिनकी कीमत 17 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस कमिश्नर गौतम बुध नगर लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर के समस्त पुलिस अधिकारियों द्वारा अपराधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से उनके विरुद्ध लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है इसी कड़ी में 10 जुलाई को पुलिस आयुक्त न्यायालय गौतम बुध नगर द्वारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही के अंतर्गत शासन द्वारा घोषित कुख्यात माफिया रणदीप भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य व टॉप शूटर गाजियाबाद के रिस्तल निवासी अमित कसाना की संपत्ति को कुर्क किया गया है।

पढ़ें  एसटीएफ ने हाथी के दांतों को तस्करी करने वालो तस्करो को किया गिरफ्तार, हाथी दांत बरामद।

अमित कसाना गैंग संख्या 298 का सक्रिय सदस्य है। जिस पर करीब 3 दर्जन से ज्यादा हत्या, रंगदारी, फिरौती, अपरहण और लूट सहित आदि के दर्जनों मामले दर्ज हैं अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही के क्रम में अपराध संख्या 1405/19 धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम चलाने थाना दादरी जनपद गौतम बुध नगर की अचल संपत्ति के रूप में दो संपत्तियों को कुर्क किया गया।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment