लोस चुनाव में 75% वोटों का लक्ष्य, आज मंत्र देंगे राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष

Sanchar Now
2 Min Read

उत्तराखंड में भाजपा संगठन के कामों की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष आज देहरादून में है। बीएल संतोष का उत्तराखंड में 2 दिन का प्रवास है, इस दौरान वह संगठन के कामों की समीक्षा के साथ-साथ सरकार के कामों का भी फीडबैक लेंगे। मिशन-2024 पर वह प्रदेश कोर कमेटी, प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्षों की टोली बैठक लेंगे।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज 3:30 बजे से मैराथन बैठक होगी। इसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के अलावा CM पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम भी बैठकों में मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही बताया जा रहा है कि आगामी 2024 के लोकसभा चुनावों को लेकर संगठन के अब तक हुए कामों की समीक्षा करेंगे।

प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और सहप्रभारियों के साथ बैठक

बीएल संतोष अपने प्रवास के दौरान 30 जुलाई को 3:40 बजे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। इस दौरान वह प्रदेश के सांगठनिक कार्यक्रमों की जानकारी लेंगे। आगामी कार्यक्रमों को लेकर मार्गदर्शन देंगे। अपने दौरे के दौरान वे पहले प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे। उसके बाद दो सत्रों में प्रदेश पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों और सहप्रभारियों के साथ बैठक करेंगे।

टोली और मोर्चा के पदाधिकारियों की भी लेंगे बैठक

इसके बाद राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के साथ होने वाली टोली बैठक होगी, जिसमें पार्टी प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम, सह प्रभारी रेखा वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत सभी टोली सदस्य शामिल होंगे। प्रवास के दूसरे दिन 31 जुलाई को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश के सभी मोर्चों और विभागों के अध्यक्ष, महामंत्री और प्रभारी की बैठक लेंगे।

पढ़ें  बदमाशों ने मरीज को गोलियों से भून डाला, दिल्ली के GTB अस्पताल में दिनदहाड़े मर्डर
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment