शाइस्ता, गुड्डू के बाद अब पांच लाख का इनामी साबिर भी हुआ भगोड़ा घोषित, घर पर चस्पा हुआ कुर्की का नोटिस

Sanchar Now
2 Min Read

माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बमबाज गुड्डू मुस्लिम को भगोड़ा घोषित करने के बाद पुलिस ने अतीक के गुर्गे साबिर पर भी शिकंजा कसा है। पुलिस ने उसके खिलाफ भी धारा 82 के तहत कार्रवाई करते हुए उसे भगोड़ा घोषित कर दिया है। साबिर भी उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी है और उस पर पुलिस ने 5 लाख रुपये का इनाम रखा है।

गनर को मारी थी गोली

साबिर वही शख्स है जिसने उमेश पाल की हत्या की वारदात में राईफल से सड़क पर फायर किया था और उसी की गोली से उमेश पाल के एक गनर की मौत हुई थी। उमेश पाल मर्डर की वारदात के बाद से साबिर शाइस्ता के साथ ही फरार हुआ था। कई बार साबिर की लोकेशन पुलिस को कौशाम्बी के पास पास मिली थी लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नही चला।

अतीक का भरोसेमंद
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शूटर साबिर अतीक का भरोसेमंद गुर्गा है और शाइस्ता भी उसी के साथ हो सकती है। पांच लाख के इनामी साबिर के मरियाडीह गांव में डुगडुगी पिटवाकर पुलिस ने उसके मकान पर सीआरपीसी की धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया है।

अब तक नहीं मिले गुड्डू-शाइस्ता
उमेश पाल मर्डर में आरोपी गुड्डू मुस्लिम और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन भी लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने दोनों की तलाश में कई जगहों पर दबिश दी है लेकिन अभी तक कामयाबी हाथ नहीं लगी है। पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार तो वहीं, गुड्डू मुस्लिम पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस शाइस्ता पर घोषित इनाम की रकम को जल्द ही बढ़ा भी सकती है।

पढ़ें  दिल्ली में जज साहब का मोबाइल चुराना पड़ा भारी, 20 किमी क्षेत्र के खंगाले CCTV; ठक-ठक गैंग के दो चोर गिरफ्तार
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment