बॉक्स ऑफिस पर अनन्या पांडे का पहला शतक, अब मिलेगी एक पर एक टिकट फ्री

Sanchar Now
3 Min Read

नई दिल्ली: डायरेक्टर राज शांडिल्य की फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2′ बेशक शाह रुख खान स्टारर’जवान’ की आंधी में कई गुम सी हो गई है। धीरे-धीरे सही लेकिन आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर गई है।

रिलीज के 18वें दिन फिल्म को ये कामयाबी हासिल हुई है। इसके साथ ही ये पहला मौका है, जब अनन्या की किसी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के क्लब में एंट्री ली है। इस मौके पर अब अनन्या पांडे की तरफ से रिएक्शन सामने आया है।

‘ड्रीम गर्ल 2’ की सफलता पर अनन्या ने कही ये बात

बॉक्स ऑफिस पर ‘ड्रीम गर्ल 2’ की सक्सेस को लेकर अनन्या पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। अनन्या का ये वीडियो ‘ड्रीम गर्ल 2’ की शूटिंग के दौरान का है, जिसमें वह फिल्म के ‘नाच’ गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं।

इस वीडियो के कैप्शन में अनन्या ने लिखा है- ”मेरी पहली सेंचुरी, ये सिर्फ किसी संख्या से संबंध नहीं रखता है, बल्कि दर्शकों की ओर से ‘ड्रीम गर्ल 2’ को मिले प्यार का पक्का सबूत है। इसके लिए में सभी की बहुत आभारी हूं, जिनकी वजह से ये संभव हो पाया है।”

इस तरह से बॉक्स ऑफिस पर पहली बार 100 करोड़ का आंकड़ा छूने पर अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे ने अपनी खुशी जाहिर की है। फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वालीं अनन्या ने ‘ड्रीम गर्ल 2’ में परी का किरदार अदा किया, जिसकी काफी तारीफ की जा रही है।

पढ़ें  'गदर 2' को बराबर की टक्कर दे रही आयुष्मान खुराना की फिल्म! 9वें दिन 'ड्रीम गर्ल 2' ने किया इतना कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के पार ‘ड्रीम गर्ल 2’

शाह रुख खान की पॉपुलर फिल्म ‘जवान’ की रिलीज के बाद फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ की कमाई पर काफी असर देखने को मिला। लेकिन आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की इस मूवी ने हार नहीं मानी।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड क अनुसार रिलीज के 18वें दिन ‘ड्रीम गर्ल 2’ ने करीब 75 लाख की कमाई कर ली है, जिसके चलते इस फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment