स्कूटी में तमंचा रखकर प्लंबर से वसूले 50 हजार

Sanchar Now
2 Min Read

24 घंटे पहले खरखौदा पुलिस द्वारा युवक की बाइक में तमंचा रखकर उसे फंसाए जाने का मामला शांत नहीं हुआ था कि ऐसा ही एक मामला अब किठौर थाना क्षेत्र से सामने आया है। जहां थाने के तीन पुलिसकर्मियों ने एक प्लंबर की स्कूटी में तमंचा रखकर उससे 50 हजार की रकम वसूली का आरोप है। पीड़ित ने घटना की सीसीटीवी फुटेज एसएसपी को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की है।

राधना इनायतपुर का रहने वाला फिरोज एसएसपी ऑफिस पहुंचा। फिरोज ने बताया कि वह प्लंबर का काम करता है। पीड़ित का कहना है कि बुधवार की रात करीब 8:30 बजे थाने के तीन पुलिसकर्मी उसके घर पर पहुंचे।

दरवाजा खोलते ही पुलिसकर्मियों ने फिरोज की मां से स्कूटी की चाबी मांगी। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने स्कूटी की डिग्गी में तमंचा रखकर उसका वीडियो बना लिया। इसके बाद स्कूटी को अपने साथ ले गए।

पीड़ित का कहना है कि स्कूटी को छोड़ने की एवज में पुलिसकर्मियों ने उससे 50 हजार की रकम वसूली है। गुरुवार को पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत कर घटना की सीसीटीवी फुटेज सौंपते हुए मामले में कार्यवाही की मांग की है।

वहीं इस मामले मे सीओ किठौर पवन कुमार सर्मा का कहना है कि पुलिस कर्मी इसकुटी तो लाय है जिसकी जानकारी इंस्पेक्टर को भी नही है।मामले की जांच की जा रही है कि गाड़ी किस ने छोड़ी है।

पढ़ें  बिजनौर में लापता बच्ची का नाले में मिला शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment