महिला सांसदों को भेजकर सीट पर कब्जा करने से आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते: पीएम मोदी

Sanchar Now
4 Min Read

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में मेरठ मेट्रो और नमो भारत सेवाओं का शुभारंभ किया और 12,930 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं को समर्पित किया। 82 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर, जिसे 180 किमी प्रति घंटे तक की गति के लिए डिजाइन किया गया है, क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करता है। इस उद्घाटन समारोह में पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया। संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पार्टी को एआई समिट में विरोध करने के लिए जमकर सुनाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बेलगाम नेता देश को तबाह करने में लगे हुए हैं।

आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी?: पीएम मोदी

एक तरफ, आज देशवासी भारत को विकसित बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं, लेकिन देश में ही कुछ राजनीतिक दल हैं, जो भारत की सफलता को पचा नहीं पा रहे हैं। अभी आपने देखा कि भारत में दुनिया का सबसे बड़ा AI Summit हुआ। 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधि दिल्ली आए। लाखों लोग हिंदुस्तान के कोने-कोने से दिल्ली में जुटे थे।दुनिया के विकासशील देशों में ऐसा सम्मेलन आज तक कभी नहीं हुआ।

लेकिन कांग्रेस और इसके इको-सिस्टम ने भारत के एक वैश्विक आयोजन को अपनी गंदी और नंगी राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समारोह स्थल पर विदेशी अतिथियों के सामने कांग्रेस के नेता कपड़े उतार कर पहुंच गए। मैं कांग्रेस वालों से पूछता हूं कि देश तो जानता है कि आप पहले से ही नंगे हो, फिर कपड़े उतारने की जरूरत क्या पड़ी? आपने देश को शर्मसार किया है।

पढ़ें  गोरखपुर में CM योगी बोले- स्मार्ट फोन से युवाओं में बढ़ रहा डिप्रेशन, अच्छी पुस्तकों में करें निवेश

महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि महिला सांसदों को भेज करके सीट पर कब्जा करके आप प्रधानमंत्री नहीं बन सकते हो। क्या आपलोग इतने खोखले हो गए हो कि माताओं-बहनों को इसके लिए आगे कर रहे हो। कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। एक बात मुझे संतोष है कि दिल्ली में जो घटना घटी, कांग्रेस के सभी साथी दलों ने कांग्रेस की भरपूर आलोचना करने की हिम्मत दिखाई है। मैं इसके लिए उनका सार्वजनिक रूप से आभार व्यक्त करता हूं।

कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत

कांग्रेस के नेताओं को मोदी से नफरत है, ये लोग मेरी कब्र खोदना चाहते हैं। मेरी मां को गाली देने से भी उनको कोई परहेज नहीं है। उन्हें भाजपा और NDA से विरोध है, आपको राजनीति में यही करना है, ये हम समझ सकते हैं और हम इसको भी सहन कर लेंगे। लेकिन कांग्रेस को याद रखना चाहिए था कि AI Global Summit ये भाजपा का समारोह नहीं था, ये देश का कार्यक्रम था, देश के सम्मान का कार्यक्रम था।

लेकिन कांग्रेस ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी। आज पूरे देश में कांग्रेस की इस रीति-नीति पर थू-थू हो रही है, लेकिन दुर्भाग्य देखिए… इतनी पुरानी पार्टी के नेता लजाने के बजाय बेशर्मी के साथ जागते हैं। और ये मामला कांग्रेस की हरकतों का लगातार चल रहा है।

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment