100 विधायक लाइए और मुख्यमंत्री बन जाइए… अखिलेश यादव का दोनों डिप्टी CM को ऑफर

Sanchar Now
3 Min Read

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के नेता प्रमुख अखिलेश यादव ने रविवार को अपने एक बयान से यूपी विधानसभा चुनाव की हलचल तेज कर दी है. उन्होंने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को सीएम पद का ऑफर दिया है. इसके साथ ही सपा प्रमुख ने भाजपा पर निशाना साधते हुए भष्टाचार पर भी कटाक्ष किया.

अखिलेश यादव ने कहा, ‘मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश की धरती से आज उड़ रहे हैं. जिन 2 लोगों को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने का मन है, वह 100 विधायक लाकर मुख्यमंत्री बन जाएं. यह उन लोगों के लिए 1 हफ्ते का ऑफर है. पहले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को सीएम पद का ऑफर दे चुके हैं. चलो एक बार फिर दे देते हैं. इससे अच्छा ऑफर उन्हें कहीं नहीं मिलेगा.’

ब्रजेश पाठक का नाम भी शामिल

जहां अखिलेश यादव पहले सिर्फ केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी से जोड़ने की बात करते थे, अब इस लिस्ट में उन्होंने ब्रजेश पाठक को भी शामिल कर लिया है. इसके साथ ही सपा प्रमुख ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, ‘हम विकास पर वोट नहीं मांगते हैं. गोमती को लेकर सीरियस टॉक और डिस्कशन हो रहा है, अखबारों में चर्चा हो रही है. गोमती के पानी के दूषित होने से कितने लोग बीमार हो रहे हैं. अन्य बीमारियां आ रही हैं. हिंडन नदी साफ करने की व्यवस्था हमने शुरू की थी.’

अंडरग्राउंड पाइपलाइन परियोजना को लेकर बोले सपा प्रमुख

उन्होंने कहा, ‘ये विकास से नफरत करते हैं. फर्स्ट शो अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछा रहे हैं, जो भ्रष्टाचार की पाइपलाइन है. बुंदेलखंड से सीधी पाइपलाइन लखनऊ जा रही है. जापान जा रहे हैं, लेकिन क्योटो नहीं जा रहे हैं. बुलेट ट्रेन 1 करोड़ की थी, अब 2 करोड़ की हो गई है.’

पढ़ें  उत्तराखंड की मशहूर अभिनेत्री गीता उनियाल का निधन, कैंसर से थीं पीड़ित; सीएम धामी ने जताया शोक

सपा प्रमुख ने कहा, ‘मैं अपने लीडर और अपोजिशन ने जो कहा, उससे जोड़ता हूं. जो रोबोट है, वह दिखता कैसा है और इधर चीफ मिनिस्टर बिष्ट साहब जापान जा रहे हैं. जापान का भी एक डॉग बहुत फेमस हुआ था. दुनिया में टेक्नोलॉजी को लेकर स्टार्टअप हो रहे हैं. ये हमारी समस्या के समाधान के लिए है, लेकिन मुख्यमंत्री जी हमसे बहुत आगे हैं.’

Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment