पूजा कर लौट रहे पुजारी पर चाकू से जानलेवा हमला, तोड़फोड़ के विरोध का बदला; अज्ञात हमलावर फरार

Sanchar Now
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कस्बे में एक पुजारी पर अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार देर रात चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर  फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिकी सूरजपुर कस्बे में देवेंद्र शर्मा उर्फ देवा पंडित परिवार के साथ रहते हैं। उनके पूर्वजों ने सूरजपुर कस्बे में प्राचीन बाराही मंदिर का निर्माण कराया था। जहां हर साल ऐतिहासिक बाराही मेला लगाता है। आरोप है कि शुक्रवार रात 10 बजे के करीब मंदिर से पूजा-पाठ कर घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में तीन चार अज्ञात युवकों ने उन्हें रोकने के गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। धारदार हथियार से पेट पर वार किया, जिससे वह घायल हो गए। शोर सुनकर लोगों को एकत्र होता देख आरोपित मौके से फरार हो गए। पीड़ित के परिजन ने उन्हें घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।

परिजन का आरोप है उनपर रंजिशन हमला हुआ है। कुछ लोगों ने मंदिर के नाम पर एक समिति का गठन कर मंदिर में तोड़फोड़ की। जिसका उन्होंने विरोध किया था। तभी से कुछ लोग उनसे रंजिश मानते हैं। 29 सितंबर को भी समिति में शामिल कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी। वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।

पढ़ें  नोएडा हिंसा: वाहनों में आग लगाने वाला आरोपी नरेश गिरफ्तार, 35 CCTV कैमरों में दिखा
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment