10 February 2024 Ka Panchang: माघ नवरात्रि का पूरा पंचांग, शुभ मुहूर्तों और राहुकाल समेत यहां देखें

Sanchar Now
2 Min Read

Aaj Ka Panchang 10 February 2024: 10 फरवरी को माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि शनिवार रात 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। 10 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, उसके बाद परिघ योग लग जाएगा। साथ ही शनिवार रात 8 बजकर 34 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 10 फरवरी को सुबह 10 बजकर 2 मिनट पर पंचक शुरू हो जाएंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

10 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • माघ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 10 फरवरी को रात 12 बजकर 48 मिनट तक
  • वरीयान योग- 10 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 53 मिनट तक वरीयान योग रहेगा, उसके बाद परिघ योग लग जाएगा
  •  धनिष्ठा नक्षत्र- 10 फरवरी को रात 8 बजकर 34 मिनट तक
  • पंचक- 10 फरवरी को सुबह 10 बजकर 2 मिनट पर

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- सुबह 09:50 से दोपहर पहले 11:12 तक
  2. मुंबई- सुबह 10:01 से दोपहर पहले 11:27 तक
  3. चंडीगढ़- सुबह 09:52 से दोपहर पहले 11:14 तक
  4. लखनऊ- सुबह 09:34 से सुबह 10:57 तक
  5. भोपाल- सुबह 09:45 से दोपहार पहले 11:10 तक
  6. कोलकाता- सुबह 09:01 से सुबह 10:26 तक
  7. अहमदाबाद- सुबह 10:04 से दोपहर पहले 11:29 तक
  8. चेन्नई- सुबह 09:28 से सुबह 10:56 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:03 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:06 pm
पढ़ें  Aaj Ka Panchang, 7 July 2024 : आज से जगन्नाथ रथ यात्रा आरंभ, जानें शुभ मुहूर्त का समय
Share This Article
Follow:
Sanchar Now is Digital Media Platform through which we are publishing international, national, states and local news mainly from Western Uttar Pradesh including Delhi NCR through Facebook, YouTube, Instagram, Twitter and our portal www.sancharnow.com
Leave a Comment